बदलाव के लिये तैयार रहे इस राशि के जातक, जानिये 6 सितंबर का राशिफल

मेष- यदि आप अपना स्वभाव शांत नहीं रखेंगे, तो उस कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। मानसिक अस्वस्थता के कारण किसी काम में मन नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकेंगे। आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। नौकरी तथा परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है।
वृषभ – आपकी तबीयत खराब होने के कारण काम में जल्दी सफलता नहीं मिल सकती है। मन में निराशा का अनुभव होगा। काम के बोझ से मानसिक तनाव और उचाट की स्थिति उत्पन्न होगी। प्रवास में अवरोध आ सकते हैं। नए काम शुरू करने के लिए उचित समय नहीं है। खान-पान का ध्यान रखें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
मिथुन – आज का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी भी करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

Advertisement

कर्क- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। परिजनों के साथ समय सुख से गुजरेगा। आवश्यक काम पर धन खर्च होगा। आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में भी आपको आर्थिक लाभ की उम्मीद बन रही है।
सिंह – आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार के काम आपके मन को आनंदित करेंगे।
कन्या- आज समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आप को चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। मां के स्वास्थ्य की चिंता भी आपको रह सकती है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-समझकर काम करें। धन का खर्च होगा।

Advertisement

तुला – आप का दिन शुभ फलदायी होगा। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। उनके साथ बैठकर घर की समस्या पर चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ का योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। यात्रा का आयोजन होगा। नए काम के लिए दिन शुभ है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्घि का है।
वृश्चिक – आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगडे़ न हों, इसके लिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में चिंता रहेगी। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा नहीं है।
धनु – आज का दिन काम और पढ़ाई में सफलता के लिए समय बहुत अनुकूल है। विदेश-व्यापार से लाभ हो सकता है। आप धार्मिक और शुभ काम कर सकेंगे। सम्बंधियों और मित्रों से मिलकर आप खुश होंगे। वित्तीय लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आनंद के पल बिताएंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

Advertisement

मकर- आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहना होगा। आज व्यावसायिक कामों में किसी का हस्तक्षेप बढे़गा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी और खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।
कुंभ – आज का दिन शुभ मंगलकारी काम के लिए अच्छा है। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। संतान और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में आनंद और संतोष प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, बुजुर्गों और नौकरी- धंधे में बहुत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी।
मीन- आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। भाग्य आपके साथ है। व्यवसाय में पदोन्नति या वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ हो सकता है। आर्थिक और पारिवारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे। सरकारी मामलों में भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में सुख- शांति बने रहेंगे।

(Source- Ganesha Speaks)