3 बार सीएम और केन्द्रीय मंत्री भी रहे, लेकिन नहीं है बड़ी कार, जानिये अशोक गहलोत की संपत्ति

3 बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अशोक गहलोत के पास कोई बड़ी गाड़ी नहीं है, उनकी कंपनी गहलोत सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज को उनका बेटा चलाता है।

New Delhi, Sep 26 : राजस्थान में जबरदस्त सियासी माहौल है, हाईकमान सचिन पायलट को सीएम बनाने की सोच रही है, लेकिन गहलोत गुट के विधायक इसके लिये राजी नहीं हैं, 92 विधायकों ने एक साथ इस्तीफा दिया है, हालांकि दोनों ओर से मान-मनौव्वल का दौर जारी है, कहा जा रहा है कि इसके सूत्रधार अशोक गहलोत हैं, आइये आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताते हैं।

Advertisement

गहलोत के पास कितनी संपत्ति
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुल संपत्ति की बात करें, तो 2018 में इलेक्शन कमीशन को दिये जानकारी के अनुसार गहलोत के पास कुल 6,53,70,312 रुपये की संपत्ति है, ashok gahlot इनके पास 14,469,362 रुपये की चल संपत्ति तथा 50,900,950 रुपये की अचल संपत्ति है, सीएम गहलोत आयकर विभाग को सलाना 18,56,828 रुपये टैक्स भरते हैं।

Advertisement

बड़ी कार नहीं
3 बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अशोक गहलोत के पास कोई बड़ी गाड़ी नहीं है, उनकी कंपनी गहलोत सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज को उनका बेटा चलाता है, अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत हाउसवाइफ हैं। वो घर संभालती हैं, जिसकी वजह से अशोक राजनीति में इतने सक्रिय रहते हैं।

Advertisement

पढाई-लिखाई
71 वर्षीय अशोक गहलोत ने जोधपुर यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स और कानून, विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है, गहलोत पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है, अशोक गहलोत ने इस चुनाव में 97081 वोटों से जीत हासिल की थी। 2018 विधानसभा चुनाव में राजस्थान की 199 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस ने 99 पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी के खाते में 73 सीटें गई थी।