3 राशि के जातकों के लिये शुभ दिन, जानिये 16 अक्टूबर का राशिफल

मेष- आज अपनी बोली में मिठास बनाए रखें, इससे किसी से विवाद होने की आशंका दूर रहेगी। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच में प्रेम बढे़गा। दोपहर के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। आज आप किसी बात को लेकर इमोशनल बने रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर आज का दिन अच्छा है।
वृषभ – महत्वपूर्ण कामों को आज समय पर पूरा कर पाएंगे। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। दोपहर बाद आप किसी बात लेकर निर्णय नहीं ले पाएंगे। जल्दबाज़ी में कोई अवसर हाथ से गंवा देंगे। जि्ददी स्वभाव के कारण किसी से बहस हो सकती है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।
मिथुन – आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो इस बात का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आंख में पीड़ा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार से मानसिक शांति मिलेगी।

Advertisement

कर्क- आज का दिन पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ का अवसर लाया है। किसी प्रियपात्र से मुलाकात होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु दोपहर के बाद आपके मन में कई प्रकार की चिंता उठेगी, जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। शाम में शुरू किया काम अधूरा रह जाएगा। खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह -आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। उच्च अधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता से लाभ होगा। संपत्ति तथा वाहन संबंधी काम अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
कन्या -नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकुल है। आज आप कुछ धार्मिक बने रहेंगे। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर काम का भार अधिक रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोग आज सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं। दोपहर के बाद नया काम या टारगेट मिल सकता है। कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकेगा। व्यापार में बढो़तरी की संभावना हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

Advertisement

तुला- खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। आज नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अधिक कार्य से आलस्य और मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे। यात्रा आज लाभदायी नहीं है, परंतु दोपहर के बाद आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। धार्मिक काम होंगे। किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करके मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नए काम के लिए अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।
वृश्चिक- आज परिवार में सुख और आनंद का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। कोई यात्रा हो सकती है। दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। किसी बात की चिंता आपको रह सकती है। ऑफिस या व्यवसाय स्थल पर किसी तरह का नया काम शुरू ना करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
धनु – आज का दिन शुभ फलदायी होगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अधूरे काम को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। कोई निवेश प्लान कर सकते हैं। कार्यालय में सह कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों और मित्रों के साथ घनिष्ठता और बढ़ेगी। मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा। व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे।

Advertisement

मकर – आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बड़ों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ेगा। निरर्थक व्यय बढ़ेगा। संतान के साथ मतभेद होंगे।
कुंभ- आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन कमाने की नई योजना बन सकती है। महिलाएं आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन खरीदने में पैसा खर्च करेगी। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन ना रखें।
मीन – आज आपकी चिंता में कमी आएगी। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कुटुंबजनों के साथ व्यवहार अच्छा बनेगा। आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे। आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे। पिता से लाभ होने की भी संभावना है। संतान के पीछे धन खर्च होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

(Source- Ganesha Speaks)