कार्तिक पूर्णिमा पर जरुर करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी मेहरबान, होगी धन बारिश

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या यमुना जैसी पवित्र नदी में स्नान करें, बेहतर होगा कि सूर्योदय से पहले स्नान करें, इस दिन कुशा स्नान करना चाहिये, यानी हाथ में कुशा लेकर नदी में स्नान करें।

New Delhi, Nov 07 : कार्तिक महीने की पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा या त्रिपुरी पूर्णिमा कहा जाता है, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसी खुशी में देवताओं ने दिवाली मनाई थी, वैसे तो कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिये बेहद खास होता है, इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करके धनवान बनने के लिये कुछ उपाय जरुर करना चाहिये, इस साल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है, हालांकि चंद्र ग्रहण होने के कारण सूर्योदय से लेकर सुबह 8 बजे तक शाम 7 बजे के बाद ये उपाय करें।

Advertisement

मां लक्ष्मी का प्रसन्न करने का उपाय
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या यमुना जैसी पवित्र नदी में स्नान करें, बेहतर होगा कि सूर्योदय से पहले स्नान करें, इस दिन कुशा स्नान करना चाहिये, यानी हाथ में कुशा लेकर नदी में स्नान करें, इससे घर में सौभाग्य आता है, laxmi (5) जीवन में सुख-समृद्धि बढती है, यदि नदी में आकर स्नान ना कर सकें, तो घर में ही गंगा जल मिलाकर स्नान करें।

Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं, साथ ही आम या अशोक के पत्तों का तोरण बनाएं, जिससे मां लक्ष्मी खुश होकर घर में आगमन करती है, मां लक्ष्मी का घर में वास शुभ तथा समृद्धि देगा। laxmi (1)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी, तालाब में दीपदान जरुर करें, यदि ऐसा संभव ना हो, तो मंदिर में भी दीपदान कर सकते हैं, कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जरुर जलाएं, साथ ही तुलसी के जड़ से मिट्टी की तिलक लगाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी खूब खुश होती हैं।

Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान अवश्य करें, कार्तिक पूर्णिमा के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, फल, अनाज, चावल, तिल का दान करें, सुहागिन महिलाएं, ब्राह्मण या अपने परिवार की किसी महिला को कपड़े भेंट करें।
कार्तिक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध, चावल तथा चीनी से अर्ध्य दें, इससे मां लक्ष्मी खुश होकर धन-समृद्धि देती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव तथा पूरे शिव परिवार की पूजा करें, पंचामृता अर्पित करें, जिससे जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)