कौन है पश्मीना रोशन, जिससे दिल लगा बैठे हैं कार्तिक आर्यन, तस्वीरों में देखिये दिलकश अंदाज

इसी सप्ताह 10 नवंबर को पश्मीना रोशन 28 साल की हो जाएंगी, उनका जन्म 10 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था, वो बचपन से एक्ट्रेस बनने की सपने संजोये थी।

New Delhi, Nov 08 : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन के साथ जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि पश्मीना अपने किलर लुक और खूबसूरती की वजह से फेमस हो रही है, आइये उनकी तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Advertisement

ऋतिक की चचेरी बहन
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जर्नी की शुरुआत करने जा रही ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन  इन दिनों खबरों में छाई हुई है, हालांकि वो अपने बॉलीवुड डेब्यू की वजह से नहीं बल्कि निजी कारणों से सुर्खियां बटोर रही है।

Advertisement

कार्तिक के साथ जुड़ रहा नाम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पश्मीना रोशन इन दिनों बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं, इसके साथ ही पश्मीना अपने किलर लुक्स की वजह से भी लाइमलाइट में रहती है, पश्मीना फिल्ममेकर राकेश रोशन के भाई फिल्म प्रोड्यूसर तथा कंपोजर राजेश रोशन की बेटी हैं, ऐसे में वो ऋतिक रोशन की चचेरी बहन लगती है।

Advertisement

28 साल की है
इसी सप्ताह 10 नवंबर को पश्मीना रोशन 28 साल की हो जाएंगी, उनका जन्म 10 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था, वो बचपन से एक्ट्रेस बनने की सपने संजोय थी, अब उनकी ये विश जल्द ही पूरी होने वाली है, पश्मीना शाहिद कपूर और अमृता राव की इश्क विश्क के अगले पार्ट से डेब्यू करती नजर आएंगी, इस फिल्म में उनके साथ रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल भी हैं।