तुला राशि वाले गुस्से पर कंट्रोल रखें, वाद-विवाद हो सकता है, जानिये 12 नवंबर का राशिफल

मेष- आज के दिन अपने निजी विचारों को छोडकर दूसरों के विचारों को अपनाने की जरुरत है। घर तथा परिजनों के काम करते समय आपके लिए समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार भोजन भी मिलने की संभावना कम है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
वृषभ – आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आप को मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें नहीं तो किसी के साथ चर्चा और विवाद में माहौल गर्म होने की आशंका बनी रहेगी। यात्रा की योजना अाज पूरी नहीं होगी, इसे रद्द करना पड़ सकता है। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
मिथुन -आज का दिन कष्टदायी होने से हर काम में सावधानी बरतें। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें, ताकि बात ना बिगड़ें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

Advertisement

कर्क -आप का दिन आनंद और उल्लास में गुजरेगा। व्यापार में लाभ होगा। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पत्नी और पुत्र से सुख शांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे।
सिंह -आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में ही आपका मन अटका रहेगा। दोस्तों खासकर महिला मित्रों से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में फायदा होगा। अाज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।
कन्या- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। चिंता के कारण मानसिक परेशान रहेंगे। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, इससे काम में भी मन नहीं लगेगा। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। अापको विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

तुला- अाज किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध पर कंट्रोल करें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतना आपके लिए हितकारी होगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंतन के जरिए मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में दिन अच्छी तरह से गुजरेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
धनु -आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन खुश रहेगा। नए मित्रों के मिलने से आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा। घर-परिवार में वातावरण अच्छा बना रहेगा।

Advertisement

मकर- आज मन में किसी बात की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कमज़ोर रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है। उनके स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। आज के दिन विरोधियों के साथ विवाद में न उतरें।
कुंभ- आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और आप मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होगा। जमीन- मकान- वाहन आदि के पेपर्स में सावधानी रखें।
मीन- अति आवश्यक काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी रचनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण काम सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

(Source- Ganesha Speaks)