शादी से पहले संबंध बनाने के सवाल पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, मीडिया के सवालों पर जवाब

इस सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा किसने बनाई है ये आइडेंटिटी, हम अपनी जिंदगी में बहुत से लोगों से मिलते हैं, रिलेशनशिप एक्सप्लोर भी करते हैं, लेकिन शादी एक बहुत बड़ी बात होती है, उससे भी बड़ी बात है किसी के साथ रिश्ते में रहना।

New Delhi, Nov 18 : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है, दोनों पिछले कुछ महीने से रिलेशनशिप में हैं, अब फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं, इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में प्री मैरिटल सेक्स तथा मल्टीपल पार्टनर्स पर खुलकर बात की है, आपको बता दें कि इन दिनों अर्जुन अपनी आने वाली वेब सीरीज निषेध-2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

Advertisement

निजी सवालों का जवाब
जब अर्जुन कपूर से सवाल पूछा गया कि भारत की आइडेंटिटी है, Malaika arjun (1) वन वुमन- वन मैन, एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी भी एक बार ही करते हैं, इस बारे में आप क्या सोचते हैं, क्या मल्टीपल पार्टनर्स रखना, शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही है।

Advertisement

क्या कहा अर्जुन ने
इस सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा किसने बनाई है ये आइडेंटिटी, हम अपनी जिंदगी में बहुत से लोगों से मिलते हैं, रिलेशनशिप एक्सप्लोर भी करते हैं, लेकिन शादी एक बहुत बड़ी बात होती है, malaika arjun उससे भी बड़ी बात है किसी के साथ रिश्ते में रहना, आपको शादी तक पहुंचने के लिये बहुत स्टेज से गुजरना पड़ता है, ऐसा नहीं है कि आप पहले इंसान से मिले और उसी से शादी का फैसला कर लिया।

Advertisement

प्यार के बारे में क्या जानते हैं
इस सवाल के जवाब में बॉलीवुड एक्टर ने कहा प्यार के बारे में आप 20 साल की उम्र में क्या जानते हैं, कैसे पता कि ये इंसान आपके लिये ठीक है या नहीं, उस समय लगता है कि आपको सच्चा प्यार हो गया है, malaika arjun लेकिन ये फिर बाद में महसूस होता है कि तब आपको अपने करियर पर फोकस करना चाहिये, फिर आप मुझसे मल्टीपल पार्टनर्स के बारे में पूछते हैं, तो भई ये वीडियो गेम नहीं है जिंदगी है, इसके अलावा अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में नजर आएंगे।