विराट कोहली के कमेंट से ट्रेंड होने लगे धोनी, पानी के बोतल का है मामला

सोमवार को विराट कोहली ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट किया, जिसमें धोनी की तस्वीर को फैंस के साथ साझा किया।

New Delhi, Nov 21 : टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान धोनी और विराट कोहली के बीच रिश्ता जगजाहिर है, मैदान हो या फिर मैदान के बाहर, दोनों की जोड़ी सुपरहिट है, विराट कोहली ने अब कुछ ऐसा लिखा है, जिसने सोशल मीडिया पर धोनी को ट्रेंड करवा दिया है, सोमवार 21 नवंबर को विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूर्व कप्तान धोनी की तस्वीर के साथ एक खास संदेश लिखा, जो देखते ही देखते वायरल हो गया, माही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।

Advertisement

सुपरहिट जोड़ी
विराट कोहली और धोनी की जोड़ी ने लंबे समय तक मैदान पर विरोधी टीमों को खूब परेशान किया, dhoni virat ये बात तो सभी जानते हैं कि कैप्टल कूल के सन्यास लेने के बाद उनकी कमी रन मशीन विराट कोहली को महसूस होती है, किसी ना किसी तरह से उनका जिक्र भी कर बैठते हैं।

Advertisement

इंस्टा स्टोरी
सोमवार को विराट कोहली ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट किया, जिसमें धोनी की तस्वीर को फैंस के साथ साझा किया, दरअसल एक पानी की बोतल पर धोनी की तस्वीर देखने के बाद विराट उसे बिना पोस्ट किये नहीं रह पाये।

Advertisement

हर जगह मौजूद हैं
इंस्टा स्टोरी को पोस्ट करते हुए विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में लिखा, virat dhoni (1) वो हर जगह मौजूद हैं, यहां तक की पानी के बोतल पर भी, विराट के स्टोरी पोस्ट करते ही ये एकदम से वायरल हो गया, इसके बाद ट्विटर पर धोनी ट्रेंड होने लगे।