धनु राशि वाले सफलता ना मिलने से निराश होंगे, जानिये 5 दिसंबर राशिफल

मेष- आज वाणी पर संयम रखें। स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। किसी उलझन में दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृषभ – आज का दिन लाभ का बना हुआ है। व्यापार में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। दोपहर के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो। कन्फ्यूजन दूर होगा। कानूनी विषयों में आपको बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। आज कोई नए दोस्त बनने से आपको खुशी मिलेगी। ये रिश्ते आगे आपकी मदद करेंगे।
मिथुन -आज का दिन लाभदायी है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रह सकते हैं। व्यापार में भी आय बढ़ने की आशा है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। दोपहर के बाद मित्रों से लाभ हो सकता है। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

Advertisement

कर्क -अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न आ सकता है। दोपहर के बाद व्यवसाय के क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी आप के काम से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।
सिंह -आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की सलाह आपको दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर चलना होगा। सरकार या नियम विरोधी कामों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। आध्यात्मिक काम में रुचि लेने से मन शांत रह सकता है। अधिकारी और विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नेगेटिव विचारों से दूर रहें।
कन्या-आज का दिन सुख और शांतिपूर्वक गुजार सकेंगे। दैनिक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। मन को प्रसन्न रखने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज वाहन आदि का प्रयोग बहुत ध्यान से ही करें।

Advertisement

तुला-आज आप व्यवसाय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। रोजाना की आय बढ़ाने के आपके प्रयास सार्थक हो सकते हैं। व्यापार में धन लगाने की योजना पूरी कर पाएंगे। उचित कारणों पर धन खर्च होगा। विदेश के कामों से लाभ होने की संभावना है। किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। आकस्मिक खर्च होगा। पार्टनरशिप के काम में आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा।
वृश्चिक- साहित्यिक गतिविधियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। आप कोई कहानी-कविता लिखने के लिए योजना बना सकते हैं। आज किसी सामाजिक या राजनीतिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कुछ अच्छा काम कर पाएंगे। आपके यश में वृद्धि होगी। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण बनेगा।
धनु -आज आप किसी यात्रा पर जाने का विचार त्याग दें। काम में सफलता नहीं मिलने से आप निराश होंगे और स्वभाव में गुस्सा होगा। दूसरों से बहस की जगह चुप रहने की आदत डालें। पेट की तकलीफ से परेशानी हो सकती है। विवाद या चर्चा के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता से मन परेशान रहेगा। रोमांस और आर्थिक लाभ के लिए समय अच्छा है।

Advertisement

मकर -आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। समाज में अपमानित होने का डर लगा रहेगा। शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी। दोस्तों से नुकसान होने की आशंका है।
कुंभ- अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण किसी से वाद-विवाद होने से बचाएगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। दोपहर के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाई देगी। किसी रचनात्मक गतिविधि की ओर आपका ध्यान रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
मीन- आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए काम के लिए दिन शुभ है। दोपहर के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। आपको वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। बाहर खाने-पीने से बचें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

(Source- Ganesha Speaks)