कुंभ राशि वाले वाणी पर संयम रखें, जानिये 18 दिसंबर का राशिफल

मेष- आज आप धार्मिक कामों में दिन गुजारने वाले हैं। दान-पुण्य में आपकी रुचि रहेगी। मानसिक रूप से काम का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए आप अतिरिक्त मेहनत करेंगे। माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
वृषभ – परिश्रम की अपेक्षा कम परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक काम को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। उससे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मधुर वाणी से नए संबंध स्थापित होंगे। कला तथा पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर का भोजन करना टालें, अन्यथा पाचनतंत्र की दिक्कत हो सकती है।
मिथुन – आज आपका कुछ ज्यादा ही इमोशनल बना रहेगा। विशेष रूप से पानी वाली जगहों पर जाने से बचें। मन किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा। आज आपमें निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माता की स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। पारिवारिक या जमीन जायदाद के मामले हाथ में न लेना हितकर रहेगा। स्वस्थ नींद का अभाव रहेगा।

Advertisement

कर्क – शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शुभ काम का आरंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति का साथ आनंदप्रद रहेगा। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएं हैं। छोटी यात्रा होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह- पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-शांति में दिन व्यतीत होगा। उनका सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से विशेष मदद मिल सकेगी। दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों के साथ संपर्क लाभदायक साबित होंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी।
कन्या – आज आपके कोई नए संबंध बनेंगे, जो आपके लिए भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से आप समृद्घि बने रहेंगे। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा। प्रवास होने के कारण मन खुश रहेगा।

Advertisement

तुला- आज असंयमित और अविचारी व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकता है। दुर्घटना से बचे रहें। वाणी में उग्रता हो सकती है। सगे- संबंधियों के साथ अनबन होगी। मनोरंजन या घूमने के पीछे पैसे खर्च होंगे। किसी काम की इच्छा प्रबल रहेगी। शारीरिक मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिकता सहायक साबित होगी।
वृश्चिक- घर-परिवार के साथ आपको आनंद और संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी और पुत्र की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। शुभ कार्य में भाग ले सकेंगे। विवाहोत्सुक जातकों के विवाह होने की संभावना है। व्यवसाय और नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आय बढ़ेगी। मित्रों के सथ घूमने-फिरने जाएंगे। इससे लाभ होगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आप प्रगति कर सकेंगे।
धनु- आज का दिन शुभफल देने वाला है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक कामों को लेकर कहीं जाना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। हालांकि आर्थिक योजनाएं बेहतर तरीके से पूरी कर सकेंगे।

Advertisement

मकर- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है। बौद्धिक काम और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे। अाप अपनी सृजनशक्ति का भी परिचय देंगे। इसके बावजूद मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से संबंधित मामलों से दुःख हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई छोटी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। सरकारी संकट उपस्थित हो सकता है। विरोधियों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालें।
कुंभ- नियम विरुद्ध कामों से आप दूर रहें। वाणी पर संयम बरतें। इससे पारिवारिक विवाद को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की जरुरत है। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। शारिरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।
मीन- आपका आज का दिन सुख- शांति में गुजरेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा होगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

(Source- Ganesha Speaks)