कर्क राशि वाले चिंता रहित और खुश रहेंगे, जानिये 24 दिसंबर का राशिफल

मेष- आज आपके निर्धारित काम आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु ऐसा हो सकता है कि आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है। तीर्थयात्रा के योग हैं। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधे की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।
वृषभ- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। समय से भोजन और नींद नहीं लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने से रोष की भावना रहेगी। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी।
मिथुन – आज दिन की शुरुअात आरामदायक, प्रसन्नतापूर्वक और स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। नए लोगों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।

Advertisement

कर्क – आज के दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विरोधियों की चाल निष्फल रहेगी।
सिंह- आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी रचनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। किसी पुण्यकाम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।
कन्या – आज के दिन सभी कामों में प्रतिकूलता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें।

Advertisement

तुला – आज का दिन आनंद में गुजरेगा। विरोधियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक काम में सफलता मिलेगी। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिक रूप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मानसिक खुशी मिलेगी। संबंधों में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी।
वृश्चिक- परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण न हो, इसके लिए वाणी पर संयम रखें। आपके व्यवहार से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। व्यवहार को भी संयमित रखें। वैचारिक नकारात्मकता से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।
धनु- आज आपके निर्धारित काम में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। कहीं घूमने जाने या खासकर किसी तीर्थयात्रा पर जाने की संभावना है। स्वजनों का साथ मिलने से आपको हर्ष होगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव होगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा।

Advertisement

मकर- आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित काम सामने अाएंगे। व्यवसायिक कामों में बाधा होगी। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। दुर्घटना और ऑपरेशन से संभलकर रहें। परिश्रम के अनुसार फल न मिलने पर निराशा का भी अनुभव होगा।
कुंभ- नए काम को आज शुरू कर देंगे। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय होगी। दोस्तों, खासकर महिला मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी की ओर से आप सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग बनेंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।
मीन- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायक है। काम की सफलता और उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करेंगे। व्यापारियों की भी आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

(Source- Ganesha Speaks)