आज पौष अमावस्या पर शुभ संयोग, जरुर करें ये काम, हर हाल में बदलेगी किस्मत

हिंदू पंचांग के मुताबिक पौष अमावस्या का 22 दिसंबर की शाम 7.14 बजे से शुरु हो चुकी है, 23 दिसंबर की दोपहर 3.47 बजे तक रहेगी।

New Delhi, Dec 23 : पौष अमावस्या 2022 की आखिरी अमावस्या है, इसे पितरों का आशीर्वाद पाने के लिये बहुत अहम माना गया है, पौष अमावस्या मलमास या खरमास की अमावस्या भी होती है, वहीं 23 दिसंबर को अमावस्या के दिन शुक्रवार पड़ रहा है, ऐसे में ये मां लक्ष्मी की खास कृपा पाने के लिहाज से बेहद खास है, आज पौष अमावस्या पर शुभ मुहूर्त में किया गया स्नान-दान, पूजा तथा उपाय खूब धन-समृद्धि दिला सकते हैं, मान्यता है कि पौष महीने की अमावस्या के दिन भगवान विष्णु, सूर्यदेव तथा पितरों की पूजा करने से जातक को परलोक में उत्तम स्थान मिलता है।

Advertisement

पौष अमावस्या 23 दिसंबर 2022 मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक पौष अमावस्या का 22 दिसंबर की शाम 7.14 बजे से शुरु हो चुकी है,  23 दिसंबर की दोपहर 3.47 बजे तक रहेगी, इस तरह आज दोपहर तक स्नान-दान, तथा पूजा का मुर्हूत रहेगा।

Advertisement

जरुर करें ये काम
आज पौष अमावस्या पर पूर्वजों तथा पितरों के लिये तर्पण, श्राद्ध करें, किसी योग्य पंडित के मार्गदर्शन में पिंडदान भी करें, इससे पितृ दोष दूर होता है, पितरों की कृपा से घर में समृद्धि आती है।

Advertisement

आज अमावस्या के दिन पक्षियों को दाना जरुर खिलाएं, खास कर कौओं को दाना खिलाने से राहु दोष तथा पितृ दोष दूर होता है, वैसे तो ये काम हर अमावस्या के दिन करना करना चाहिये।
अमावस्या के दिन गरीबों और जरुरतमंदों को जरुर भोजन कराएं, इससे पितरों का कर्ज उतरता है, वो आपको आशीर्वाद देते हैं।
अमावस्या के दिन गाय को भी चारा, रोटी और गुड़ खिलाएं।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)