तुला राशि वालों को शुभ समाचार मिलेंगे, जानिये 25 दिसंबर राशिफल

मेष- आज आपके निर्धारित काम आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु ऐसा हो सकता है कि आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है। तीर्थयात्रा के योग हैं। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधे की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।
वृषभ – शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने तथा कार्य सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आपको निराशा हो सकती है। आज किसी नए काम का आरंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का ध्यान रखें। आज कार्यभार की अधिकता के कारण शिथिलता रहेगी। यात्रा में भी विघ्न हो सकता है। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का सहारा लेकर मन की शांति पर ध्यान दें।
मिथुन- आज दिन की शुरुअात आरामदायक, प्रसन्नतापूर्वक और स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। नए लोगों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।

Advertisement

कर्क – आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। काम में यश मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायी होगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह- लेखन और साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रेम में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ आपकी मुलाकात से मन खुश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आप धार्मिक परोपकार का काम कर धन्यता का अनुभव करेंगे।
कन्या- आज के दिन सभी कामों में प्रतिकूलता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें।

Advertisement

तुला- शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ अच्छे वातावरण में घरेलू मामलों पर चर्चा होगी। व्यापार के लिए बाहर जाना हो सकता है। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए काम का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।
वृश्चिक- परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण न हो, इसके लिए वाणी पर संयम रखें। आपके व्यवहार से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। व्यवहार को भी संयमित रखें। वैचारिक नकारात्मकता से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।
धनु- आज धार्मिक कारणों से कहीं जाना पड़ सकता है। आप निर्धारित कामों को आज पूरा कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के कारण ताजगी और प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Advertisement

मकर- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कामों के पीछे धन खर्च होगा। सगे-संबंधियों तथा परिजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंच सकती है। अधिक परिश्रम के बावजूद कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है।
कुंभ- आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको फायदा होगा। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए काम की शुरुआत आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
मीन- व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। आपकी कार्यसफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

(Source- Ganesha Speaks)