कर्क राशि वालों पर नकारात्मकता हावी रहेगी, जानिये 28 दिसंबर राशिफल

मेष- आज दोस्तों के साथ आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दोस्तों से भेंट उपहार मिलेंगे। आप भी दोस्तों पर अनावश्यक खर्च करेंगे। नई दोस्ती के कारण भविष्य में लाभ भी हो सकता है। संतान से भी लाभ होगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।
वृषभ- आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए काम का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा।
मिथुन – आज आपको थोड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस कारण कोई भी काम करने का उत्साह मंद रहेगा। कार्यस्थल पर भी साथी कर्मचारियों और अधिकारियों का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

Advertisement

कर्क – आज के दिन आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनैतिक काम और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है। आज वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ झगड़े विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। आर्थिक तंगी रहेगी। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा लेना उचित होगा।
सिंह- आज पति-पत्नी के बीच अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में क्लेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य मामलों के कारण भी आपका मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश हो सकता है। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।
कन्या – आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतान के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे से संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरना अापके लिए हितकारी रहेगा।

Advertisement

तुला – अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता और महिलाओं के मामले में आपको चिंता रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द में परेशानी होगी। जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
वृश्चिक- स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अाज अापको अनिद्रा भी सताएगी।
धनु- नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल रहेगा। परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

Advertisement

मकर- आज का दिन मिश्रित फलदायी है। परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य का ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने की योजना बना सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी।
कुंभ- आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे। आज आप प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। अापको आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह दी जाती है।
मीन- कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति की झंझट में न पड़ें। एकाग्रता से आज सभी कार्यो में फायदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें। दुर्घटना और गलतफहमी से दूर रहें।

(Source- Ganesha Speaks)