2023 में शुक्र कराएंगे इन राशियों की बल्ले-बल्ले, पूरे साल नहीं होगी पैसे की कमी

अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान पर है, तो उसके रहन-सहन को प्रभावित करेंगे, वहीं संगीत, कला तथा साहित्य जैसे विषयों में जातक को प्रसिद्धि मिलती है।

New Delhi, Dec 31 : वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह का अपना महत्व है, शुक्र को विलासिता, सुख-संपदा तथा वैभव का प्रतीक माना जाता है, शुक्र गोचर सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है, शुक्र ग्रह को धन का कारक भी माना गया है, ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी है, तो उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसके अलावा शादी-विवाह के लिये भी शुक्र का ठीक होना बेहद जरुरी है, आइये जानते हैं शुक्र के प्रभाव तथा साल में कितनी बार गोचर करेंगे शुक्र

Advertisement

शुक्र के कमजोर तथा उच्च स्थिति में प्रभाव
अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान पर है, तो उसके रहन-सहन को प्रभावित करेंगे, वहीं संगीत, कला तथा साहित्य जैसे विषयों में जातक को प्रसिद्धि मिलती है, इतना ही नहीं कहते हैं कि shukra dev किसी व्यक्ति के चरित्र का गठन भी शुक्र ग्रह ही करता है, मान्यता है कि शुक्र जिस राशि में गोचर करते हैं, इस राशि के वारे-न्यारे हो जाते हैं, वो जातक पैसों में खेलते हैं।

Advertisement

2023 में शुक्र कब-कब करेंगे गोचर
22 जनवरी 2023- दोपहर 4.03 बजे मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
15 फरवरी 2023- रात 8.12 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।
12 मार्च 2023- सुबह 8.37 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।
6 अप्रैल 2023- सुबह 11.10 बजे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
2 मई 2023- दोपहर 2.00 बजे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
30 मई 2023- रात 7.51 बजे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
7 जुलाई 2023- सुबह 4.28 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
7 अगस्त 2023- सुबह 10.37 बजे सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में वक्री होंगे।

Advertisement

2 अक्टूबर 2023- सुबह 1.18 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
3 नवंबर 2023- सुबह 5.24 बजे सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। shukh
30 नवंबर 2023- सुबह 1.14 बजे कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।
5 दिसंबर 2023- सुबह 6.55 बजे तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)