कर्क राशि वालों पर बजरंग बली की कृपा, हर काम आसानी से होंगे, जानिये 3 जनवरी राशिफल

मेष- गणेशजी के कथनानुसार आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।
वृषभ – गणेशजी आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने और आँखो में कष्ट होने की संभावना गणेशजी को प्रतीत होती है। स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।
मिथुन – आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी ऐसा गणेशजी सोचते हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है।

Advertisement

कर्क – आज का दिन आपके लिए सानुकूल है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएँगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा-विचारणा होगी। परिवारजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे, सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह – आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रहे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।
कन्या – आज का दिन कोई भी नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए योग्य है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करने की सलाह गणेशजी देते हैं। आज आपमें क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखिएगा। पानी से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज धन का व्यय अधिक होगा। आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें।

Advertisement

तुला – गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्त्रालंकार के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान – सन्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।
वृश्चिक- आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मीयों से अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। मायके से समाचार आने के योग गणेशजी देख रहे हैं। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।
धनु- आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्यसफलता न मिलने पर निराश होने के योग गणेशजी देख रहे हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन योग्य है और, प्रियपात्र के साथ रोमांचक पल का आनंद ले पाएँगे।

Advertisement

मकर- आज कोई महत्वपूर्ण डिसीजन आप ले पाएंगे। मित्रों और प्रियपात्र के साथ मुलाकात सुखद होगी। कोई छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। दोपहर के बाद अरुचिकर घटनाओं से आप का मन अस्वस्थ रहेगा। शारीरिक रूप से आज दोपहर के बाद ताजगी नहीं रख पाएंगे। धन की हानि हो सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज साइन करते समय सावधान रहें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ- मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।
मीन- आज का आप का दिन शुभ फलदायी है। आज आप उत्साही बने रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। धार्मिक कामों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। दोपहर के बाद अपने पर संयम रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका बनी रहेगी। धन संबंधित लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

(Source- Ganesha Speaks)