मिथुन राशि के जातक क्रोध पर कंट्रोल रखें, नहीं तो काम बिगड़ेगा, 13 जनवरी राशिफल

मेष- परिवारजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचिएगा। मन फिर भी चिंताग्रस्त रह सकता है। प्रवास-पर्यटन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा।
वृषभ – आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएँगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।
मिथुन – आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो जाएँगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढेगा। भाग्यवृध्धि के प्रसंग बनेंगे। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढेगा।

Advertisement

कर्क- आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे आजके दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा।
सिंह – आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की सलाह गणेशजी देते हैं।
कन्या- गणेशजी कहते हैं कि आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बाँध सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिकरुप से समृद्घि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।
तुला – गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। आफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। गणेशजी की पूरी कृपा आप पर रहेगी।

Advertisement

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा।
धनु- किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। फिरभी मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्यवृध्धि के प्रसंग भी बनेंगे। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।
मकर- गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। अथवा तो व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढे़ उसका ध्यान रखना आवश्यक है।

Advertisement

कुंभ- आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणयप्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएँगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सन्मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा एवं गणेशजी के आशीर्वाद आपके साथ है।
मीन – अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यशकिर्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवसाय में लाभ होगा।

(Source- Ganesha Speaks)