जीजा जी दूरे से गोड़ लागी… अक्षरा सिंह का नया होली गाना मचा रहा धूम, वीडियो

अक्षरा सिंह के गाये हुए इस भोजपुरी होली गाने के बोल हैं जीजा जी दूरे से गोड़ लागी… इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

New Delhi, Feb 10 : होली का काउंटडाउन शुरु हो चुका है, ऐसे में भोजपुरी होली गीतों के रिलीज की भरमार हो रही है, भोजपुरी होली गीतों के बिना होली का त्योहार अधूरा है, ऐसे में भोजपुरी के लगभग सभी बड़े कलाकार होली पर गाना रिलीज करते हैं, जो वायरल भी होते हैं, होली ही नहीं कोई भी त्योहार बिना भोजपुरी गीतों के अधूरा सा लगता है। अब एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का होली गाना रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

जीजा जी दूरे से गोड़ लागी
अक्षरा सिंह के गाये हुए इस भोजपुरी होली गाने के बोल हैं जीजा जी दूरे से गोड़ लागी… इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, akshara singh इस भोजपुरी होली के गाने ने रिलीज के बाद से ही यू-ट्यूब का माहौल रंगीन कर दिया है, इस गाने के वीडियो में अक्षरा होली से पहले ही अपने जीजा जी के पांव पड़ रही है।

Advertisement

अक्षरा के साथ विशाल
इस वीडियो में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह नजर आ रहे हैं, akshara singh (1) विशाल और अक्षरा के जबरदस्त डांस मूव्स ने पूरा माहौल बना दिया है, इस गाने के वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त है, वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

जीजा-साली की नोंक-झोंक
होली को उत्तर भारत में देवर-भाभी और जीजा-साली का त्योहार माना जाता है, akshara singh इस गाने में भी जीजा साली की नोंक-झोंक को दिखाया गया है, महज कुछ ही घंटों में इस गाने पर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें