सात समंदर पार अगले हफ्ते सगाई करेंगे मलाइका-अर्जुन, सामने आई ये डिटेल्स

पिछले कुछ समय से मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खूब चर्चा हो रही है, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों रिलेशन को लेकर गंभीर है, अब शादी की ओर एक कदम बढाने जा रहे है।

New Delhi, Feb 22 : फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जो एक साथ काफी अच्छे लगते हैं, फैंस बेसब्री से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं, ऐसा ही एक कपल एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा का है, मलाइका और अर्जुन में भले ही काफी एज डिफरेंस हो, लेकिन दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं।

Advertisement

शादी के चर्चे
पिछले कुछ समय से मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खूब चर्चा हो रही है, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों रिलेशन को लेकर गंभीर है, malaika arjun अब शादी की ओर एक कदम बढाने जा रही है, कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते अर्जुन और मलाइका सगाई कर सकते हैं, वो भी दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर में, आइये इस बारे में जानते हैं।

Advertisement

पैरिस में सगाई
जैसा कि हमने आपको बताया, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आने वाले दिनों में यानी अगले हफ्ते एक-दूसरे से सगाई करने जा रहे हैं, अर्जुन और मलाइका की सगाई यहां मुंबई में नहीं बल्कि सात समंदर पार पैरिस में होगी, इस बारे में ट्वीट कर एक जर्नलिस्ट ने जानकारी दी है।

Advertisement

कपल ने नहीं की है पुष्टि
आपको बता दें कि ये ट्वीट को तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन फिलहाल अर्जुन-मलाइका की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है, arjun-malaika अर्जुन और मलाइका की सगाई और शादी को लेकर पहले भी खबरें उड़ी है, ऐसे में फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार ये खबर सच्ची हो।

Advertisement