जानिये कैसा रहेगा 12 राशियों के लिये 3 मार्च का दिन, पढिये राशिफल

मेष- परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएँगे। परंतु उन्हें हटा देने की गणेशजी की सलाह है। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।
वृषभ – गणेशजी कहते हैं कि विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्छ होगा। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।
मिथुन – आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। इसलिए उसपर संयम रखना पड़े। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

Advertisement

कर्क -शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और द्विधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएँगे। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह -नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है। स्पोर्ट्स और कला क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय होने के बारे में गणेशजी कहते हैं।
कन्या -नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएँ हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद- उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

तुला- आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।
वृश्चिक -गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा।
धनु -बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Advertisement

मकर -गणेशजी की कृपा से आपके व्यापार- धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख- शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे। मात्र कानूनी गुत्थियों से थोड़ा सावधान रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
कुंभ- आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुँचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयाँ आएँगी। इसलिए संभव हो तो स्थगित रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मीन -गणेशजी कहते हैं कि आजका आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। इसलिए मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

(Source- Ganesha Speaks)