इस साल आईपीएल से संन्यास लेंगे धोनी?, दिग्गज ने खोल दिया कैप्टन कूल का बड़ा राज

शेन वॉटसन ने कप्तान धोनी की जमकर तारीफ की, उन्होने कहा कि उनकी कप्तानी उनके खेल जितनी ही अच्छी है, उनकी फिटनेस तथा खेल को समझने की क्षमता उन्हें एक अच्छा कप्तान बनाती है।

New Delhi, Mar 20 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाएं तेज है, कयास लगाये जा रहे हैं कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है, उनके आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर अब एक दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है, इस दिग्गज ने माही को लेकर कहा कि वो इस साल रिटायरमेंट नहीं लेंगे, धोनी 2027 तक आईपीएल खेल सकते हैं।

Advertisement

2027 तक आईपीएल खेलेंगे धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व बल्लेबाज शेन वॉटसन ने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है, वॉटसन ने दोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि मैंने सुना है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल है, dhoni2 लेकिन मुझे लगता है कि धोनी अगले 3 से 4 साल तक खेलना जारी रख सकते हैं, वो अभी भी फिट हैं और बल्लेबाजी तथा विकेटकीपिंग में चुस्त-दुरुस्त हैं।

Advertisement

कप्तानी की जमकर तारीफ
शेन वॉटसन ने कप्तान धोनी की जमकर तारीफ की, उन्होने कहा कि उनकी कप्तानी उनके खेल जितनी ही अच्छी है, उनकी फिटनेस तथा खेल को समझने की क्षमता उन्हें एक अच्छा कप्तान बनाती है, क्रिकेट मैदान पर उनका हुनर लाजवाब है, सीएसके को इतनी सफल टीम बनाने में उनका बड़ा योगदान है। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी की उम्र 41 साल हो चुकी है, वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले चुके हैं।

Advertisement

आईपीएल से पहले बहा रहे पसीना
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल से मैदान पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं, उनके कई वीडियो टीम अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करती रहती है, M S Dhoni सीएसके अपने आईपीएल 2023 के अभियान की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च से करेगी, 4 बार की चैंपियन सीएसके के लिये 2022 का सीजन खराब रहा था, टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रहे थी।