मुंबई इंडियंस के लिये पोलार्ड और हार्दिक बनेंगे ये 2 खिलाड़ी, दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी

2012 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह ने कहा कि मुंबई तभी सफल होगी, जब टिम डेविड वही काम करते हैं, जो पोलार्ड किया करते थे, ग्रीन वही काम कर पाते हैं, जो हार्दिक पांड्या किया करते थे।

New Delhi, Mar 22 : टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि आईपीएल के नये सीजन में मुंबई इंडियंस की सफलता के लिये टिम डेविड और कैमरुन ग्रीन को वही भूमिका निभानी होगी, जो कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या निभाया करते थे।

Advertisement

क्या कहा
आईपीएल 2023 के आधिकारिक टीवी प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए भज्जी ने कहा Mumbai indians 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत करनी होगी, साथ ही कहा ये देखना दिलचस्प होगा, कि टीम में नये चेहरे कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या की भूमिका दोहरा पाते हैं या नहीं।

Advertisement

तभी मुंबई सफल होगी
2012 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह ने कहा कि मुंबई तभी सफल होगी, जब टिम डेविड वही काम करते हैं, जो पोलार्ड किया करते थे, ग्रीन वही काम कर पाते हैं, जो हार्दिक पांड्या किया करते थे, भज्जी ने कहा टिम डेविड और कैमरुन ग्रीन में क्षमता है, लेकिन आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें यदि आप पहले दिन से चलना शुरु कर देते हैं, तो आपका सत्र अच्छा रहेगा, यदि आप नहीं चल पाते हैं, तो आपको अपनी लय पाने के लिये स्ट्रगल करना पड़ता है, तो आपके लिये मुश्किलें बढ जाएंगी।

Advertisement

सबसे नीचे रही मुंबई
हरभजन सिंह आईपीएल ऑन स्टार ट्रॉफी टूर का हिस्सा थे, जिसने मंगलवार को मुंबई का दौरा किया, mumbai indians1 पूर्व स्पिनर ने कहा मुंबई के लिये अपना आईपीएल अभियान मजबूती से सुरु करना कितना जरुरी है, मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी, लेकिन इस बार वो अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 6ठें खिताब को जीतना चाहेगी।