सांसद ने कर दिया कंफर्म! राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर परिणीति मुस्कुराई, शरमाई और चलती बनी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, उनसे मीडिया ने आप सांसद के साथ शादी को लेकर सवाल पूछा, हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर ना तो हां कहा और ना ही ना में जवाब दिया।

New Delhi, Mar 29 : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा तथा आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की चर्चाएं सोशल मीडिया पर खूब हो रही है, दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किये गये, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें आने लगी, दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, अब तक ना तो राघव और ना ही परिणीति ने कुछ कहा है, लेकिन आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों की तस्वीरें शेयर कर इनके रिश्ते पर एक तरह से मुहर लगा दी है।

Advertisement

परिणीति का रिएक्शन
इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, उनसे मीडिया ने आप सांसद के साथ शादी को लेकर सवाल पूछा, हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर ना तो हां कहा और ना ही ना में जवाब दिया, parineeti chopra4 वो बिना किसी प्रतिक्रिया के आगे बढ गई। इस दौरान वो मुस्कुराई और शरमा कर चलती बनी, जब पैपराजी ने उनके रिएक्शन पर जोर दिया, तो परी ने धीमी आवाज में कुछ कहा और आगे बढ गई, पैपराजी ने उनसे फिर से पुष्टि करने की कोशिश की, तो परिणीति ने कहा धन्यवाद, अलविदा, गुड नाइट, फिर वहां से चलती बनी।

Advertisement

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, लड़की हंसी तो फंसी, बैंड बाजा बारात बजने वाला है, एक यूजर ने लिखा हर बात कही नहीं जाती, Raghav pari परी ने बिना कुछ कहे इन खबरों पर अपनी मुस्कान से मुहर लगा दी है, एक यूजर ने लिखा, बधाई हो, एक ने लिखा तुम जो इतना मुस्कुरा रही हो, क्या सीक्रेट छिपा रही हो।

Advertisement

संजीव अरोड़ा ने किया कंफर्म
हाल ही में आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर लिखा था मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं, कि उनके मिलन को प्यार, खुशी और परस्पर साथ को भरपूर आशीर्वाद मिले, मेरी शुभकामनाएं, संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट ने फैंस के बीच परिणीति और राघव के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है, वहीं राघव चड्ढा ने शादी की खबरों पर कहा जब करेंगे, तो बताएंगे।