शनि देव से लेकर भोलेनाथ तक सब होते हैं खुश, हर समस्या का रामबाण है ये पौधा

शमी के पौधे को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है, भोलेनाथ की पूजा में शमी का फूल जल में डालकर अर्पित करना चाहिये, इससे भगवान शिव बेहद खुश होते हैं, उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

New Delhi, Mar 30 : वास्तु शास्त्र में कई पौधों को शुभ माना गया है, इनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि बढती है, समाज में मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा में बढोतरी होती है, इस ऑर्टिकल में हम आपको शमी के पौधे के बारे में बताएंगे, इस पौधे का हिंदू धर्म में काफी महत्व है, इससे कई तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है।

Advertisement

भोलेनाथ की पूजा
शमी के पौधे को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है, भोलेनाथ की पूजा में शमी का फूल जल में डालकर अर्पित करना चाहिये, इससे भगवान शिव बेहद खुश होते हैं, उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। bholenath शमी का पौधा घर में लगाने से कई तरह के वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है, शमी का पौधा लगाने से घर में लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं का निदान हो जाता है, पैसे से जुड़ी समस्याएं हल हो जाती है, धन के घर में आने का रास्ता बनता है।

Advertisement

सुख-शांति का वास
इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति का वास होता है, शमी का पौधा वास्तु दोषों से मुक्ति दिलाता है, ये आपके काम को सफल बनाता है, अगर आपके जीवन में साढेसाती का प्रभाव है, तो शमी का पौधा आपके लिये लाभदायक सिद्ध होगा, ये साढेसाती के प्रभाव को कम करता है।

Advertisement

मुख्य द्वार के पास लगाएं
शमी के पौधे को शनिवार के दिन घर में लगाने से लाभ होता है, इसे आप दशहरे के दिन भी लगा सकते हैं, कोशिश करें, कि शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर ही लगाएं, उसकी दिशा कुछ ऐसी हो, कि घर से निकलते हुए वो आपके दायें हाथ की ओर पड़े, अगर शमी का पौधा छत पर लगा रहे हैं, तो उसकी दिशा हमेशा दक्षिण की ओर रखें, जिस भी जगह पर आप इस पौधे को लगा रहे हैं, वहां सदैव साफ-सफाई रखें।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)