कर्क राशि वालों के लिये आज का दिन लाभ लेकर आएगा, 5 अप्रैल का राशिफल

मेष- दीर्घकालिक आयोजन करने के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। तन-मन से स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों की तरफ से भेंट या सौगात मिलेगा। उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा तथा किसी समारोह या पर्यटन में शामिल होने की संभावना है । सदभावना के साथ किए गए परोपकारी कार्य आपको आंतरिक खुशी देंगे।
वृषभ – आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा। वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में मदद करेगी। शुभ कार्य करने की प्रेरणा होगी। पठन तथा लेखन की प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी हिंमत और बुद्धिमानी से अपने कार्य में प्रगति करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। पेट की तकलीफ परेशान करेगी।
मिथुन – गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख- शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ- रखे मेलजोल से आप को लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी आज भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता छाई रहेगी। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच- विचार कर लीजिएगा। बहुत अधिक भावुक न बनने की गणेशजी सलाह देते हैं।

Advertisement

कर्क – आज का दिन आप के लिए लाभ लेकर आएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों का सहकार मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आज आप का कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएँगे। सहकार्यकर के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मन की प्रसन्नता भी आप के दिन के आनंद को बढा देगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका कुछ खास नहीं रहने वाला है. जो जातक व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें कामयाबी मिलेगी लेकिन आपको साझेदारी में व्यवसाय करने से बचना होगा मनमोहक और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें. खास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है.
कन्या – मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दीजिएगा। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। आय से अधिक खर्च बढ सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को पिता और बडों का सहकार मिलता रहेगा, इससे आप के मन से चिंता का भार कम होकर मन प्रफुल्लित होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रहेगा।

Advertisement

तुला- नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकती है। वाणी और वर्तन में संयम बनाए रखें। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी।
वृश्चिक – नौकरी- धंधा और व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ मुलाकात तथा प्रवास का आयोजन करेंगे। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों के लिए सुभग संयोग निर्मित होगा तथा पत्नी से लाभ होगा। बुजुर्ग भी आपके लाभ में निमित्त बनेंगे। स्नेहीजनों तथा मित्रों की तरफ से भेंट सौगात मिलेगी। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
धनु- आज के दिन आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न या विवाद होने की भी संभावना है, परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढता रहेगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।

Advertisement

मकर- आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा।
कुंभ- आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति मनवाँछित न होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मीन- आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा।

(Source- Ganesha Speaks)