रोहित शर्मा का सबसे बड़ा हथियार ही बन रहा उनके लिये नासूर, डुबो रहा टीम की लुटिया

मुंबई इंडियंस टीम के लिये एक खिलाड़ी लगातार विलेन बनता जा रहा है, आईपीएल 2023 में इस खिलाड़ी के लचर बल्लेबाजी का खामियाजा मुंबई इंडियंस की टीम को भुगतना पड़ रहा है।

New Delhi, Apr 26 : मुंबई इंडियंस इस सीजन में 4 मैच हार चुकी है, 10 टीमों की अंक तालिका में 6 अंक के साथ सातवें नंबर पर है, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में अपने 7 मैचों में से अभी तक सिर्फ 3 ही जीत पाई है, कप्तान रोहित शर्मा का एक घातक हथियार ही उनके लिये सबसे बड़ा नासूर बन गया है, वो अपने खराब प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस टीम की लुटिया डुबो रहा है, इस खिलाड़ी के फ्लॉप शो के कारण मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 में एक के बाद एक निराशाजनक हार का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

रोहित का सबसे घातक हथियार ही बन गया उनके लिये नासूर
मुंबई इंडियंस टीम के लिये एक खिलाड़ी लगातार विलेन बनता जा रहा है, आईपीएल 2023 में इस खिलाड़ी के लचर बल्लेबाजी का खामियाजा मुंबई इंडियंस की टीम को भुगतना पड़ रहा है, ishan kishan1 सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की लचर बल्लेबाजी के कारण मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2023 सीजन में बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है, ईशान किशन के फ्लॉप शो की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम को ओपनिंग में एक अच्छी शुरुआत की कमी खल रही है।

Advertisement

डुबो रहा टीम की लुटिया
ईशान किशन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को खेले गये आईपीएल मैच में बल्ले से बुरी तरह फेल साबित हुए, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ईशान से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो मुंबई इंडियंस की टीम को बीच मझधार में ही छोड़कर चलते बने, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 207 रन बोर्ड पर लगा दिये, मुंबई इंडियंस के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा, टीम को मुंबई से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गये, इस मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के हाथों 55 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

अपनी ही टीम के लिये विलेन बन रहा ये खिलाड़ी
ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था, लेकिन वो अपनी कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं,  ईशान किशन से पहले दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक रोहित के साथ मुंबई इंडियंस के लिये ओपनिंग करते थे, लेकिन डीकॉक अब लखनऊ में चले गये हैं, मुंबई इंडियंस को इसका बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है, ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिये आईपीएल 2023 सीजन के 7 मैचों में 26.14 के मामूली औसत से 183 रन बनाये हैं।