मेष, कुंभ राशि के जातकों को हो सकती है हानि, जानिये बाकियों का हाल, 28 अप्रैल राशिफल

मेष- आज आप नए कार्य शुरू करने की प्रेरणा गणेशजी से प्राप्त कर सकेंगे, परंतु आपके विचार स्पष्ट न होने से उलझन बढ़ने की संभावना है। व्यवसाय में स्पर्धा का अनुभव होगा। लघु प्रवास होने की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। उसमें लाभ होगा। स्त्रियों को बोलने पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।
वृषभ – गणेशजी कहते हैं कि उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्त्वपूर्ण अवसर खोएगें। नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है। अपनी वाकपटुता से आप किसी को आकर्षित कर सकेंगे। आपके परिवार में शांति और सद्भाव बना रहेगा। वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन – आजका दिन सुख-शांतिपूर्वक बितेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएँगे। परंतु मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।

Advertisement

कर्क – परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है और उसके कारण मन में भय रहेगा। उलझन के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय अभी नहीं लेने की सलाह दी जा रही है। किसी के साथ संघर्ष या विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग न रहने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कानूनी मामलों में सजगता के साथ आगे की ओर बढ़ें। आपकी प्रतिष्ठा को कलंक लगने या आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. आप अपने जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं, जिससे आपकी आय में और बढ़ोतरी हो. परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे.
कन्या- नए कार्य शुरू करने के लिए आपने जो योजनाएँ बनाई है- उसे गणेशजी के आशीर्वाद से पूरी कर सकेंगे। पिता के साथ निकटता बढ़ेगी। मान- सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में मेल और शांति रहेगी। पैसे की वसूली या व्यापार के उद्देश्य से यात्रा करने की संभावना है। विदेशगमन होगा या वहाँ रहनेवाले स्वजनों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य खराब होगा। संतानों का स्वास्थ्य सताएगा।

Advertisement

तुला- आपके परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा। नौकरी और आफिस में पदोन्नति होने तथा आय में वृद्धि होने की संभावना है। माता से लाभ होगा। आप घर की सजावट का काम शुरू करेंगे और कार्यालय में उच्च पदाधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और आप उनसे प्रेरणा ले सकेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक – गणेशजी का कहना है कि आज अपने स्वभाव और व्यवहार पर काबू रखना आवश्यक है। कोई नए कार्य आरंभ न करें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना होने से खानपान में ध्यान रखें। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्य या साधना के लिए समय अच्छा है। विचार और चिंतन से मन को शांत कर सकेंगे।
धनु – आजके दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा तो धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।

Advertisement

मकर- कोर्ट- कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ। मध्याहन के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।
कुंभ- आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगडे़गा। परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेंगे। इसलिए व्यवहार- वर्तन पर ध्यान रखिएगा।
मीन- काल्पनिक दुनिया में विहार करना आपको पसंद आएगा। लेखन और साहित्य के क्षेत्र में अपनी सृजनात्मकत शक्ति का प्रदर्शन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमी अपने जीवनसाथी की निकटता प्राप्त कर सकेंगे। शेयर- सट्टा में आपको लाभ हो सकता है। गणेशजी कहते हैं कि आपको मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहिए।

(Source- Ganesha Speaks)