कन्या राशि वाले खर्च पर कंट्रोल रखें, जानिये 2 मई का राशिफल

मेष- आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से सम्बंधित बिमारियों की संभावना है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। आज भी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएँगे जिस वजह से परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
वृषभ – आज आपको काम में मिलने वाली सफलता में आपका आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल का योगदान बहुत अधिक होगा। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बनी रहेगी। सरकारी कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान पर पैसे खर्च होंगे। कलाकार तथा खिलाड़ी बहुत अच्छी तरह अपने कला- कौशल्य का प्रदर्शन कर सकेंगे। गणेशजी की सलाह है कि संपत्ति सम्बंधी कोई भी दस्तावेज करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है।
मिथुन – दिन का आरंभ ही स्फूर्तिपूर्ण होगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। विचारों में अस्थिरता की वजह से उलझन में आ सकते हैं। नए कार्य शुरू कर सकेंगे। मित्रों, सगे- सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ होने से आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है।

Advertisement

कर्क – आज का दिन मध्यम फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दांयी आँख में परेशानी होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा। विद्यार्थीयों को पढने में सफलता नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते है। खर्च पर संयम रखें।
सिंह – सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने विरोधियों पर सावधान रहने की आवश्यकता है. कुछ धार्मिक कार्य से आपको जोड़ने का मौका मिलेगा. यदि आपका कोई काम धन की वजह से लटका हुआ था, तो आपको धन मिलने से आपका वह काम पूरा हो सकता है. कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
कन्या- गणेशजी कहते हैं कि आपके तन-मन में भय रहा करेगा। किसी के साथ वाद-विवाद होने का कारण आपका अभिमान होगा। अचानक खर्च आ सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आपके अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परशानी हो सकती है।

Advertisement

तुला – आज आपको कोई शुभ फल की प्राप्ति होगी, क्योंकि गणेशजी की कृपा आपके साथ है। मित्रों से मिलेगें और उनके साथ घूमने- फिरने जाएँगे। परिवार में खुशी के पल बिताएँगे। संतान और पत्नी की तरफ से संतोष और खुशी प्राप्त कर सकेंगे। धंधे में वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह की संभावनाएँ हैं। दांपत्यजीवन में सुख- शांति का अनुभव होगा।
वृश्चिक – आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते है। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सन्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है। व्यापारियों को व्यापार के हेतु बाहर जाने के योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतानो की संतोषकारक प्रगति होगी।
धनु – गणेशजी की सलाह है कि आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम में उत्साह कम रहेगा और मानसिक रुप से भयभीत रहेगें। संतान सम्बंधी समस्याएँ परेशान करेगी। नौकरी तथा व्यवसाय में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले विचार करना आवश्यक है। काम में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । उच्च पदाधिकारियों और विरोधियों के साथ मतभेद बढ़ सकता है।

Advertisement

मकर- आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। घुटनो में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।
कुंभ- आप आज आनंद- उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। उत्साह और उमंग होने से काफी उर्जावान महसूस करेगें । विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिल सकेंगे और रोमांस के पल बिता सकेंगे। लघु प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे। स्वादिष्ट भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार और वाहनसुख प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ हो सकेगा।
मीन- दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के कारण काम में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। आपका क्रोध आपकी वाणी और व्यवहार में प्रतिबिंबित न हो इसका ध्यान रखें। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार देखे जा सकेंगे। गणेशजी कहते हैं कि आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे।

(Source- Ganesha Speaks)