3 मई 2023 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल

मेष- गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बहुत लंबे समय के लिए आर्थिक योजना भी बनाएंगें। आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। व्यापारी अपने व्यापार में वृद्धि करेंगे और उसके लिए योजना बनाएंगें। आप परोपकारी प्रवृत्तियाँ कर सकेंगे।
वृषभ – आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएँगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।
मिथुन – आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। पूँजी निवेशकों को गणेशजी सूचित करते हैं कि वे बहुत सावधानीपूर्वक पूँजी निवेश करें। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएँगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।

Advertisement

कर्क – आज का दिन मध्यम फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दांयी आँख में परेशानी होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा। विद्यार्थीयों को पढने में सफलता नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते है। खर्च पर संयम रखें।
सिंह – सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. सीनियरों द्वारा आपको कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. कल आपके जूनियर आपका बुरा करने की बार-बार कोशिश करते हुए नजर आएंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.
कन्या – आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। तंदुरस्ती न बिगडे इसका ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोग अपने नीचे काम करनेवालों से सावधान रहें।

Advertisement

तुला – गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। आफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। गणेशजी की पूरी कृपा आप पर रहेगी।
वृश्चिक – आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते है। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सन्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है। व्यापारियों को व्यापार के हेतु बाहर जाने के योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतानो की संतोषकारक प्रगति होगी।
धनु – गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों और बरताव से दूर रहीएगा। कार्य में सफलता प्राप्ति के योग कम हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

Advertisement

मकर- आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। घुटनो में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।
कुंभ- आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणयप्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएँगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सन्मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा एवं गणेशजी के आशीर्वाद आपके साथ है।
मीन- गणेशजी बताते हैं कि व्यापारियों को आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिलते रहेंगे। भागीदारी करना जानते हों तो समय अच्छा है। कलाकार और साहित्यकार उनकी सृजनशीलता को अधिक विकसित कर सकेंगे और लोगों से सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। नए वस्त्रालंकार तथा वाहन की खरीदारी की भी संभावना है।

(Source- Ganesha Speaks)