बहन की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली लाइमलाइट, लुक से नहीं हट रही नजरें

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, पार्टी में एक्ट्रेस ने पिता पवन चोपड़ा तथा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई।

New Delhi, May 15 : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा तथा आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है, सगाई के बाद शादी की प्लानिंग करेंगे, इनकी रिंग सेरेमनी के फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा सेंटर ऑफ अटरेक्शन रही, उनका लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है, वो इस पार्टी में सज-धज कर पहुंची थी, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Advertisement

लुक वायरल
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ का लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, लोग उनके लुक को देखकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं, वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, अगर प्रियंका के लुक की बात करें, तो इसमें वो वेस्टर्न साड़ी में पहुंची थी, ये रेडी टू वियर साड़ी है, नियोन यलो कलर की साड़ी में एक्ट्रेस चांद का टुकड़ा लग रही थी।

Advertisement

लोग कर रहे खूब पसंद
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, पार्टी में एक्ट्रेस ने पिता पवन चोपड़ा तथा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई। प्रियंका ने अपने लुक को खुले बालों तथा लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।

Advertisement

अमेरिका से पार्टी अटेंड करने आई
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पहन परिणीति की सगाई को अटेंड करने के लिये अमेरिका से आई थी, वो पार्टी में अकेली दिखी, प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस नहीं दिखे, कैमरे उनकी भी तलाश में थे। लेकिन वो नजर नहीं आये।