आज से इन राशि के जातकों पर शनि देव बरसाएंगे कृपा, मिलेगा पैसा, पद, प्रतिष्ठा

आज 19 मई शुक्रवार को शनि जयंती पर शोभन योग बन रहा है, इसके अलावा शनि जयंती पर शनि देव स्वराशि कुंभ में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं, मेष राशि में गुरु तथा चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है।

New Delhi, May 19 : हिंदू पंचांग के मुताबिक आज ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जा रही है, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सूर्य पुत्र शनि का जन्म हुआ था, इस बार शनि जयंती 19 मई 2023 शुक्रवार को है, साथ ही शनि जयंती पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसका सभी राशि वालों पर बड़ा असर पड़ेगा, वहीं कुछ राशि वालों के लिये शनि जयंती बेहद शुभ रहेगी, इन जातकों को लंबे समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

Advertisement

शनि जयंती पर शुभ राजयोग
आज 19 मई शुक्रवार को शनि जयंती पर शोभन योग बन रहा है, इसके अलावा शनि जयंती पर शनि देव स्वराशि कुंभ में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं, shani 5 मेष राशि में गुरु तथा चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है, ये सभी ग्रह-दशाएं बेहद शुभ है, 4 राशि के जातकों के लिये बेहद शुभ है, आइये जानते हैं कि शनिदेव किन राशि के जातकों पर मेहरबान रहने वाले हैं।

Advertisement

मेष- शनि देव इस राशि के जातकों को धन लाभ कराएंगे, व्यापार में मुनाफा होगा, नौकरी में तरक्की, सैलरी में बढोतरी होगी, कोई नया काम शुरु कर सकते हैं, आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे, सभी से जरुरी सहयोग मिलेगा।

Advertisement

मिथुन- इस राशि वालों को शनि जयंती शुभ फल देगी, आपकी दिन ब दिन आर्थिक स्थिति अच्छी होती जाएगी, नौकरी में पदोन्नति तथा वेतनवृद्धि के भी प्रबल योग हैं, किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, व्यापार करने वालों को मुनाफा होगा।

सिंह- शनि जयंती इस राशि वालों को धनलाभ के योग बना रही है, Rupees जिससे आपका बैंक बैलेंस बढेगा, बचत करने में भी कामयाब रहेंगे, नौकरी-व्यापार में उन्नति मिलेगी, परिवार में खुशियां रहेंगी।

कुंभ- इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, इस समय कुंभ राशि में ही विराजमान हैं,  जिससे शश राजयोग बना रहे हैं, ये आपको जीवन में खुशियां, और पैसा देगा, मेहनत का भरपूर फल मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)