खेसारी लाल यादव के इस गाने की यू-ट्यूब पर धूम, देखते नहीं थक रहे लोग

खेसारी लाल यादव की फिल्म बोल राधा बोल के गाने तू मुरली बजावत… खूब देखा जा रहा है, इस गाने को आवाज भी खेसारी और प्रियंका सिंह ने दी है, इसमें नजर भी यही दोनों सितारे आ रहे हैं।

New Delhi, May 24 : भोजपुरी इंडस्ट्री भले ही छोटी हो, लेकिन इसके सितारे बहुत लोकप्रिय हैं, उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हुए हैं, इन सितारों में टॉप स्टार्स की बात करें, तो एक नाम जरुर लिया जाता है, वो खेसारी लाल यादव का है, पिछले कुछ समय में खेसारी की लोकप्रियता तेजी से बढी है।

Advertisement

वीडियो हो रहा वायरल
खेसारी लाल यादव का एक म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे रिलीज हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन आज भी ये लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है, ये वीडियो कौन सा है, इसमें ऐसा क्या है, साथ ही इस वीडियो में खेसारी की एक्ट्रेस कौन है, आइये जानते हैं।

Advertisement

यू-ट्यूब पर मची धूम
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्म बोल राधा बोल के गाने तू मुरली बजावत… खूब देखा जा रहा है, इस गाने को आवाज भी खेसारी और प्रियंका सिंह ने दी है, इसमें नजर भी यही दोनों सितारे आ रहे हैं। इस गाने को यू-ट्यूब पर दिसंबर 2022 में रिलीज किया गया था, आज भी ये बहुत सुना जा रहा है।

Advertisement

वीडियो देखते नहीं थक रहे फैंस
इस गाने की शुरुआत ही प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव के किस से होती है, जिसके बाद खेसारी सपनों की दुनिया में खो जाते हैं, प्रियंका और खेसारी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, लोग इस पर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें