बिना कपड़ों के आराम फरमा रहे थे अर्जुन कपूर, मलाइका ने तस्वीर पोस्ट कर कही ऐसी बात

अपने ब्वॉयफ्रेंड को इस तरह आराम फरमाता देख मलाइका अरोड़ा से रहा नहीं गया, उन्होने झट से अर्जुन कपूर की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली, मलाइका ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, माय वेरी ऑन लेजी ब्वॉय।

New Delhi, May 29 : मलाइका अरोड़ा तथा अर्जुन कपूर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, दोनों को अकसर साथ में समय बिताते देखा जाता है। हाल ही में मलाइका ने अपने और अर्जुन के वीकेंड की बोल्ड झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, दरअसल मलाइका ने अर्जुन की एक निजी तस्वीर पोस्ट कर दी है, जिसमें एक्टर बिना कपड़ों के काउच पर बैठकर अंगड़ाईयां लेते नजर आ रहे हैं, उन्होने अपने आपको सिर्फ एक कुशन से कवर किया हुआ है।

Advertisement

मलाइका ने किया ऐसा कमेंट
अपने ब्वॉयफ्रेंड को इस तरह आराम फरमाता देख मलाइका अरोड़ा से रहा नहीं गया, उन्होने झट से अर्जुन कपूर की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली, मलाइका ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, माय वेरी ऑन लेजी ब्वॉय, मलाइका अरोड़ा ने जैसी ही इस तस्वीर को शेयर किया, तो ये तुरंत वायरल हो गई। कुछ लोगों ने इस पर फनी कमेंट्स किये, तो कुछ ने मलाइका को ट्रोल भी किया, इसके बाद अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल का इमोजी बनाकर रिएक्ट किया, इशारों-इशारों में ट्रोलर्स को जवाब भी दे डाला।

Advertisement

5 साल से रिलेशनशिप में हैं दोनों
उन्होने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अटेंशन की जगह शांति चुने और चुपचाप आगे बढते रहें, आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं, दोनों की अकसर रोमांटिक तस्वीरें सामने आती रहती है।

Advertisement

एज गैप
हालांकि दोनों एज गैप की वजह से आलोचकों के निशाने पर भी रहते हैं, अर्जुन मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं, मलाइका 49 साल की है, तो वहीं अर्जुन कपूर 37 साल के हैं। मलाइका की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी, हालांकि फिर दोनों का तलाक हो गया, 2017 में आपसी समहति से दोनों अलग हो गये, जिसके बाद उनका नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा।