धनु राशि वाले वाणी पर संयम रखें, जानिये 10 जून का राशिफल

मेष- परिवार और बालकों की तरफ से आप खुशी और संतोष प्राप्त कर सकेंगे। आज आप मित्रों और सगे- सम्बंधियों से घिरे रहेंगे। काम या व्यवसाय के लिए बाहर जाने की संभावना है और आगामी यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में आप पैसे के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। गणेशजी चेतावनी देते हैं कि आपको पानी, अग्नि और दुर्घटना से संभलना पड़ेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा।
वृषभ- आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याहन के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएँ भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति हो सकती है। आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ की आशा है।
मिथुन – मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. कल का दिन मौज मस्ती और आनंद से भरा रहेगा क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे. परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा. ग्रहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी. सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे.

Advertisement

कर्क – किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बँध सकते हैं और उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेगें ऐसा गणेशजी कहते हैं। आनंद- प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहकार मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा और क्रोध पर संयम रखिएगा। वाणी उग्र न हो जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।
सिंह – गणेशजी कहते हैं कि आपको मन में उदासीनता और भय का अनुभव होगा। परंतु घर में सुख- शांति बनी रहेगी। आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी। परिश्रम करने में आप पीछे नहीं रहेंगे, परंतु उच्च पदाधिकारियों के साथ अधिक विवाद या चर्चा में न पड़ें।
कन्या – स्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

तुला- आज आप अत्यधिक भावनाशील होने के कारण आपका मन बेचैनी का अनुभव करेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा अथवा उनके साथ सम्बंध बिगड़ने की संभावना है। प्रवास के लिए समय अनुकूल नजर नहीं आ रहा है। आपको परिवार, जायदाद या जमीन सम्बंधी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है तथा पानी के प्रति भी सजग रहना पड़ेगा।
वृश्चिक – आज आपको काम में सफलता मिलेगी। कोई वित्तीय लाभ होगा और भाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। आप नए काम भी शुरू कर सकेंगे। आपको अपने दोस्तों के पास से भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से होगी और आपको काफी खुशी मिलेगी। लघु प्रवास की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ है।
धनु- वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी। मध्याहन के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धी की इच्छाएँ फलीभूत नहीं हो पाएगी।

Advertisement

मकर- व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मध्याहन के बाद आप के मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन पर हताशा के बादल छाएँगे। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। पूँजी-निवेश हेतु शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।
कुंभ- आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पूण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
मीन- शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याहन के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)