कर्क राशि वाले नकारात्मक मानसिकता के कारण निराशा का अनुभव करेंगे, जानिये 11 जून राशिफल

मेष- आप सामाजिक कार्य पर उपस्थित होंगे और मित्रों तथा स्नेहियों के साथ बहुत आनंद मना सकेंगे। मित्रों के पीछे खर्च होगा और उनके पास से लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। आप प्राकृतिक सौंदर्य की निकटता प्राप्त करने के लिए घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में शांति और मेलजोल बना रहेगा। आपके लिए आय के नए अवसर उपस्थित होंगे। गणेशजी कहते हैं कि अचानक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
वृषभ – जो लोग नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं या उसकी योजना बनाना चाहते हैं उनके लिए दिन बहुत अच्छाहै, ऐसा गणेशजी बताते हैं। आज आप नौकरी. व्यवसाय में लाभदायक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पदोन्नति होगी।व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, सरकार द्वारा भी लाभ हो सकता है। समाज में आपकी गणना होगी और उसका उल्लेख होगा। विलंब हो रहे काम पूरे हो सकेंगे। दांपत्यजीवन अधिक सुखमय रहेगा।
मिथुन – मिथुन राशि वाले जातको की बात करें तो कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. कल आपको सभी क्षेत्रों से कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे. घर में छोटे बच्चे आपके कल के दिन को काफी खुशनुमा बनाएंगे.

Advertisement

कर्क- नकारात्मक मानसिकता के कारण निराशा अनुभव करेंगे। बाहर खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आपको गरम मिजाज को अंकुश में रखना पड़ेगा। परिवारजनों के साथ भी मतभेद हो सकता है। नए सम्बंध आपकी कठिनाइयाँ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक कठिनाई अनुभव करेंगे। आपरेशन या दुर्घटना की संभावना है। भगवान का नाम लेने से आपके मन को शांति मिलेगी।
सिंह- पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा। सांसारिक विषयों में आपका मन नहीं लगेगा। गणेशजी कहते हैं कि समाज में आत्मसम्मान को ठेस पहुँचेगी या अपयश मिलने का भी योग है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। कानूनी मामलों को हल करने में थोड़ी देर हो सकती है।
कन्या – आपका तन-मन स्वस्थ रहेगा। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा और आपको खुशी, वित्तीय लाभ तथा कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके अधीनस्थ और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ होने से आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

तुला- आज आप अपनी सृजनशीलता और कल्पनाओं का बहुत अच्छी तरह उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति से खुशी का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचार करने के कारण मन अस्वस्थता का अनुभव करेगा। आप किसी के साथ बुद्धिपूर्वक चर्चा करेंगे और वाद-विवाद हो सकता है। परंतु गणेशजी की सलाह है कि आपको उसमें अधिक गहराई में नहीं उतरना चाहिए।
वृश्चिक – आज आप तन-मन में अस्वस्थता महसूस करेंगे। छोटी- बड़ी चिंता आपको सताया करेगी। कुटुंबीजनों तथा सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन संपति या वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने में ध्यान रखना पड़ेगा।
धनु- आप आध्यात्मिक विषयों तथा गूढ़ और रहस्यमयी विद्याओं की तरफ आकर्षण महसूस करेंगे। कोई कार्य करना चाहते हों तो समय अनुकूल रहेगा। अपने घर में मित्रों तथा सम्बंधियों का स्वागत करके आनंद अनुभव करेंगे। आज आप शुरू किए गए कार्य पूर्ण कर सकेंगे। नजदीक के स्थान पर प्रवास की संभावना है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। सहोदरों के साथ आपके सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। प्रियजनों से मिलने का योग है।

Advertisement

मकर- व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मध्याहन के बाद आप के मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन पर हताशा के बादल छाएँगे। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। पूँजी-निवेश हेतु शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।
कुंभ- आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पूण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
मीन- शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याहन के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)