धनु राशि वाले गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानिये 14 जून का राशिफल

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धनप्राप्ति का योग है ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृषभ- शारीरिक तथा मानसिकरुप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आप को मानसिकरुप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनो के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे समझे निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मिथुन – मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. कल आप अपने किसी रिश्तेदार के द्वारा मिली शुभ सूचना से काफी खुश नजर आएंगे. बहन के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होगी. किसी रिश्तेदार की सेहत में सुधार होगा. आप लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़ेंगे. आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे.

Advertisement

कर्क – गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों के पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिकरुप से स्वस्थ और मानसिकरुप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह- पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा। सांसारिक विषयों में आपका मन नहीं लगेगा। गणेशजी कहते हैं कि समाज में आत्मसम्मान को ठेस पहुँचेगी या अपयश मिलने का भी योग है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। कानूनी मामलों को हल करने में थोड़ी देर हो सकती है।
कन्या- आपका तन-मन स्वस्थ रहेगा। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा और आपको खुशी, वित्तीय लाभ तथा कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके अधीनस्थ और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी की कृपादृष्टि आपके साथ होने से आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

तुला – आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरुप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।
वृश्चिक- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करनेवालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।
धनु- गणेशजी आज आप को क्रोध पर संयम बरतने के लिए कहते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सर्जानात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

Advertisement

मकर- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगडे-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगडेगा।
कुंभ- गणेशजी कहते हैं कि आज आप के मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।
मीन- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)