मकर राशि वालों के लिये प्रतिकूलताओं वाला दिन, जानिये 16 जून का राशिफल

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धनप्राप्ति का योग है ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृषभ – शारीरिक तथा मानसिकरुप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आप को मानसिकरुप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनो के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे समझे निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मिथुन – मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. कल आपको अपने परिवार वालों का साथ मिलेगा. परिवार वालों के साथ अपने जो कार्य किसी कारणवश रुक गए थे, उन्हें पूरा करेंगे. पिताजी आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे. माताजी को लेकर आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, यहां आपके मन को शांति मिलेगी. राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

Advertisement

कर्क- गणेशजी नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करनेवालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने कीसंभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान के आप हकदार बनेंगे। गृह-सुशोभन में आप रुचि लेंगे। वाहन सुख मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।
सिंह – आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पडे‍गा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।
कन्या – खान-पान में विशेषरुप से ध्यान रखने का गणेशजी सलाह देते हैं। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढेगी।

Advertisement

तुला- आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरुप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।
वृश्चिक – आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करनेवालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।.
धनु- गणेशजी आज आप को क्रोध पर संयम बरतने के लिए कहते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सर्जानात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

Advertisement

मकर- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगडे-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगडेगा।
कुंभ- गणेशजी कहते हैं कि आज आप के मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।
मीन- गणेशजी आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। खान-पान पर संयम रखें। सामान्य रूप से आजका दिन सोच-समझकर चलने जैसा है।

(Source- Ganesha Speaks)