सानिया मिर्जा से लेकर दिनेश कार्तिक तक, इन 7 चर्चित चेहरों ने खिलाड़ी को ही बनाया हमसफर
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। हालांकि शादी के बाद भी सानिया भारत के लिये टेनिस खेलती हैं।
New Delhi, Oct 17 : इंसान अपने लिये ऐसा हमसफर तलाशता है, जिसके साथ वो अपनी बाकी की जिंदगी अच्छे से गुजार सके, देश के कई खिलाड़ियों को उनका हमसफर उन्हीं के क्षेत्र से मिला है, तो आइये आज हम आपको भारतीय खेल के दुनिया के ऐसे चर्चित नामों के बारे में बताते हैं, जिन्होने खिलाड़ी से ही शादी रचाई।
सानिया मिर्जा
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। हालांकि शादी के बाद भी सानिया भारत के लिये टेनिस खेलती हैं।
साक्षी मलिक
ओलंपिक पदक विजेता रेसलर साक्षी मलिक ने 2 अप्रैल 2017 को पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ शादी की थी, पहलवान सत्यव्रत ने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।
बबीता फोगाट
हरियाणा की पहलवान बबीता फोगाट ने पहलवान विवेक सुहाग से शादी की है, बबीता गीता फोगाट की छोटी बहन है।
गीता फोगाट
राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली गीता फोगाट ने भी पहलवान से ही शादी की है, गीता के पति का नाम पवन कुमार है।
साइना नेहवाल
शटलर साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप से शादी की है, पारुपल्ली भी चर्चित बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
इशांत शर्मा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने प्रतिम सिंह से शादी की है, प्रतिमा भारतीय टीम के लिये बॉस्केटबॉल खेलती हैं।
दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से शादी की है, दीपिका स्क्वैश खिलाड़ी हैं।