वंशवाद के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी को दिया सियासी ज्ञान !

राहुल गांधी ने वंशवाद पर जो कुछ कहा था वो कांग्रेस को भारी पड़ रहा है। अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बिना नाम लिए ही राहुल को सियासी सबक दिया है।

New Delhi, Sep 16: वंशवाद के मुद्दे पर राहुल गांधी ने अमेरिका में कुछ कहा था। हैरानी तो इस बात की है कि जिस मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा से घिरती आई है उसे राहुल ने एक तरह से सही ठहराने की कोशिश की थी। डायनेेस्टी को लेकर राहुल की राय से भले ही कांग्रेस को बैकफुट पर आना पड़ रहा हो लेकिन  बीजेपी के लिए इस से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यही कारण है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तक खुद को इस पर टिप्पणी करने से नहीं रोक सके। वैसे तो नायडू अब उपराष्ट्रपति हैं। लेकिन फिर भी वो अपने चुटीले अंदाज में हमला करते रहते हैं। वंशवाद के मुद्दे पर नायडू ने जो कहा उस से कांग्रेस को मिर्ची लग सकती है।

Advertisement

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि लोकतंत्र और वशवाद साथ नहीं चल सकते हैं। लोकतंत्र में वंशवाद की बात करना ठीक नहीं है। इस से राजनीतिक व्यवस्था खराब होती है, वो कमजोर हो जाती है। ज्ञान की बात तो नायडू ने इसके बाद कही। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जो कमेंट किया है उस से कांग्रेस तिलमिला जाएगी। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि वंशवाद बहुत खराब है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बहुत स्वादिष्ट है। उनका इशारा जो लोग नहीं समझ पाए उनके लिए नायडू ने आगे कहा कि वो किसी शख्स या पार्टी के बारे में नहीं बोल रहे हैं।

Advertisement

अब आप खुद सोचिए कि कौन होगा जिसे ये समझ नहीं आएगा कि नायडू ने ये बात राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए कही है। हमने पहले ही कहा था कि नायडू अपनी ही शैली में विरोधियों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस और राहुल को वंशवाद पर करारी चोट दे दी। इसके आगे नायडू ने कहा कि किसी ने कहा था कि हर आदमी एक -दूसरे का अनुकरण करने की कोशिश कर रहा है। नायडू जैसे नेता कांग्रेस के पास नहीं है, इसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ रहा है। विरोधियों पर हमला भी करना और ये भी कहना कि हमने तो किसी का नाम ही नहीं लिया।

Advertisement

चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर राहुल गांधी ने अमेरिका के बर्कले में क्या कहा था, जिसके बाद से ही वो विरोधियों का निशाना और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार बन गए हैं। राहुल ने कहा था कि भारत में वंशवाद की राजनीति सभी पार्टियों की समस्या है। यूपी में अखिलेश यादव, तमिलनाडु में स्टालिन, सभी वंशवाद के कारण आगे आए हैं। देश में ऐसे ही चल रहा है। रााहुल ने बॉलीवुड, बिजनेस को भी लपेटे में ले लिया। इस बयान के बाद से ही राहुल लगातार हमले झेल रहे हैं। बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी ने कहा कि एक नाकाम वंशवादी अपनी नाकाम राजनीति को अमेरिका में जाकर बयान कर रहा है। ईरानी ने तो ये भी कहा कि राहुल विदेश में इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि देश में उनकी कोई सुनता ही नहीं है।