हनीप्रीत तुम्हारा धन्यवाद, कुछ काम की बात तो बताई, मीडिया को फिर मिली खुराक !

हनीप्रीत ने अपना जुर्म कबूल लिया है, उसने पंचकुला हिंसा की साजिश की बात कबूल ली है। ये बात सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

New Delhi, Oct 11: बहुत दिनों से इस बात का इंतजार किया जा रहा था। हनीप्रीत को गिरफ्तार तो कर लिया गया था, लेकिन वो कुछ काम की बात नहीं बता रही थी, पुलिस के सवालों का गोल मोल जवाब देकर हनी गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। अब सूत्रों, जी हां गौर करिएगा सूत्रों के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि हनी ने ये कबूल लिया है कि पंचकुला हिंसा की साजिश उन्होंने रची थी। इस सूत्र को धन्यवाद और हनी को भी धन्यवााद की वो मीडिया जो पिछले कुछ दिनों से राम रहीम और हनी को लेकर असमंजस में था, कि कुछ मिल नहीं रहा है, उसे खुराक मिल गई है।

Advertisement

पहले तो आपको ये बता देते हैं कि सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत ने क्या कबूल किया है। हनी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पंचकुला हिंसा जिसमें 36 लोगों की जान चली गई थी। उसकी साजिश हनी ने ही रची थी। राम रहीम को सजा के एलान के बाद ये हिंसा भड़की थी। हनी के ड्राइवर राकेश ने भी ये बात कबूली है कि हनी ने ही हिंसा को भड़काने के लिए मास्टरप्लान तैयार किया था। हनी के लैपटॉप में हिंसा का प्लान तैयार हुआ था। पुलिस का मानना है कि ये हनी के खिलाफ सबसे पुख्ता सबूत है। हालांकि ये पुख्ता सबूत अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हनी को निशानदेेही और समान की बरामदगी के लिए ले जाया जा सकता है।

Advertisement

इधर हनीप्रीत ने हिंसा की साजिश रचने की बात कबूली है तो उधर उनके पापा राम रहीम के साथ सीीबीआई ने पूछताछ की, रोहतक की सुनारिया जेल में सीबीआई ने 3 घंटे तक राम रहीम से पूछताछ की। राम रहीम ने खुद पर लगे आरोपों को नकारा है, हालांकि सीबीआई को उम्मीद है कि राम रहीम से काम की बात निकलवाने में कामयाब रहेगी। सीबीआई अब धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने पर विचार कर रही है। तो पिता और बेटी पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी के साथ एक बार फिर से मीडिया को खुराक मिल गई है। वो फिर से हनी और राम रहीम की खबरों को झाड़ पोंछ कर चलाने की तैयारी में है।

Advertisement

हनी की गिरफ्तारी के बाद से ही मीडिया लगातार खुलासे कर रहा है कि हनी ने ये कहा, वो कहा, ये कबूल किया वो कबूल किया। लेेकिन गिरफ्तारी के बाद खबरों के फ्लो में गिरावट आई थी। अब सूत्रों का दावा है कि हनी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। इसके बाद से मीडिया ने राहत की सांस ली है। फिर से राम रहीम की गुफा की सैर कराने की तैयारी हो रही है। शुक्र है कि अभी पुलिस ने बाकायदा इस बात का एलान नहीं किया है. जब पुलिस ये खुलासा कर देगी कि हनी ने अपना जुर्म कबूल लिया है तो उसके बाद तो मीडिया की बल्ले बल्ले हो जाएगी। लगातार टीआरपी वाली खबरें मिलने लगेंगी। उसका सूखा खत्म हो जाएगा।