डोनाल्‍ड ट्रंप ने कर ली है नॉर्थ कोरिया को तबाह करने की तैयारी ?

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच का घमासान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप ने उत्‍तर कोरिया की तबाही की इबारत लिख दी है।

New Delhi Oct 13 : अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। कभी अमेरिका नॉर्थ कोरिया को धमकी देता है तो कभी उत्‍तर कोरिया का तानाशाह डोनाल्‍ड ट्रंप को शोलों से गुजरने की चेतावनी देता है। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के निर्देश पर यूएस बॉम्‍बर्स लगातार कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं। अमेरिका की ओर से ये चेतावनी है कि अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसके पास सिवाए जंग के दूसरा कोई विकल्‍प नहीं बचेगा। वॉशिंगटन से जो संकेत मिल रहे हैं उससे भी ये कहा जा सकता है कि अमेरिका ने उत्‍तर कोरिया के साथ जंग की तैयारियां शुरु कर दी है। मुश्किल इस बात की है कि इतना सब होने के बाद भी सनकी तानाशाह के चेहरे पर सिकन तक नहीं है।

Advertisement

अगर अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जंग के हालात बनते हैं तो एक बात तय है कि इसमें लाखों लोगों की जान जाएगी। दोनों ही देश परमाणु हथियारों से संपन्‍न देश हैं। उत्‍तर कोरिया तो पहले ही कह चुका है कि उसका पूरा का पूूरा परमाणु कार्यक्रम ही अमेरिका के खिलाफ है। वो अमेरिका के खिलाफ ही परमाणु मिसाइलें बना रहा है। अभी इसी हफ्ते अमेरिका के B-1B बॉम्बर्स ने साउथ कोरिया के ऊपर से उडा़ान भरी थे। इस उड़ान के जरिए अमेरिका नॉर्थ कोरिया के तानाशाह और प्योंगयांग के खिलाफ अपनी शक्ति का परीक्षण करना चाह रहा था। अमेरिका अपने इस मंसूबे में कामयाब भी रहा। लेकिन, दिक्‍कत इस बात की है कि यूएस के बॉम्‍बर्स की उड़ान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की बजाए और बढ़ गया है।

Advertisement

नॉर्थ कोरिया ने तो इसे सीधे-सीधे जंग की शुरुआत बता दी है। उत्‍तर कोरिया के विदेश मंत्री कह चुके हैं कि अगर अमेरिका की ओर से हम पर हमला होता है तो आखिरी वार हमारा ही होगा। डोनाल्‍ड ट्रंप कहते हैं कि ये तूफान से पहले की शांति है। यूएस बॉम्‍बर्स की उड़ान के साथ-साथ अमेरिका अगले हफ्ते साउथ कोरिया के साथ नौसेना का अभ्‍यास भी करने वाला है। इन सारी चीजों को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि कोरियाई प्रायद्वीप में कभी भी कुछ भी हो सकता है। हालांकि अमेरिका चाहेगा कि वो अपनी शक्ति परीक्षण के जरिए ही उत्‍तर कोरिया को डरा कर शांत कर दे। लेकिन, अब तक ऐसा नहीं हुआ है तो आने वाले दिनों में भी इस बात की उम्‍मीद कम ही है कि किम जोंग उन अमेरिका के दवाब में आएगा।

Advertisement

हालांकि व्‍हाइट हाउस की ओर से अभी कोरियाई प्रायद्वीप पर किसी भी तरह के युद्ध की आशंकाओं को नकार दिया गया है। लेकिन, फिर भी संकेत ऐसे ही मिल रहे हैं कि अमेरिका नॉर्थ कोरिया के खिलाफ जंग की तैयारी में जुटा है। अगर अमेरिका और नॉर्थ कोरिया में युद्ध हुआ तो अमेरिका को जापान और साउथ कोरिया का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जबकि चीन उत्‍तर कोरिया का समर्थन कर सकता है। चीन उत्‍तर कोरिया के साथ एक संधि से भी बंधा हुआ है। यानी अमेरिका 1950-53 की जंग को दोहरा सकता है। लेकिन, इस बार तबाही का आलम कुछ और होगा। दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार हैं। झुकने को कोई भी तैयार नहीं है। किसी की भी हिमाकत किसी को भी भारी पड़ सकती है।