चीन के खिलाफ राजनाथ सिंह की दहाड़, समझ में आ गई है भारत की ताकत

डोकलाम विवाद पर गृहमंत्री राजनाथ ने चीन पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि अब चीन को भी भारत की ताकत का अंदाजा हो गया है।

New Delhi Oct 15 : चीन को ये बात समझ में आ गई है कि भारत अब पहले जैसा नहीं है। उसका मुकाबला करना आसान नहीं है। दरसअल, चीन सालों से भारत को कमजोर समझता रहा है। भारत में जो भी सरकारें रहीं हैं वो उन्‍हें दबाने की कोशिश करता रहा है। चीन हर बार भारत को 1962 का डर दिखाकर धमका था। लेकिन, इस बार डोकलाम के विवाद में उसे पता चल चुका है कि भारत से पार पाना आसान नहीं है। खासतौर पर उस वक्‍त में जब हिंदुस्‍तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कहते हैं कि चीन को अब भारत की ताकत का एहसास हो चुका है। वो भविष्‍य में वो कोई हिमाकत नहीं करेगा। अगर चीन कोई गड़बड़ी करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Advertisement

राजनाथ सिंह ने देश के लोगों को ये भी भरोसा दिलाया है कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। चाहें बात पाकिस्‍तान की हो या फिर पड़ोसी मुल्‍क चीन की। राजनाथ सिंह भी कहते हैं कि चीन को अब समझ में आ चुका है भारत कमजोर नहीं रहा है। डोकलाम पर भारत सरकार ने चीन के खिलाफ जो रुख अख्तियार किया था उसकी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर काफी तारीफ हुई थी। ये भारत की ताकत का ही नतीजा था कि डोकलाम पर चीन को समझौता करना पड़ा था और उसे विवादित जमीन से पीछे हटना पड़ा था। नहीं तो हर कोई ये बात बहुत अच्‍छी तरह से जानता है कि चीन इतनी आसानी से हथियार नहीं डालता है। डोकलाम पर दो महीने से ज्‍यादा गतिरोध चला था।

Advertisement

इस दौरान चीन की ओर से कई बार भारत को जंग की धमकी भी दी गई थी। लेकिन, भारतीय सेना अपने मोर्चे पर अडिग रही थीं। उन्‍होंने वहां पर चीनी फौज की परवाह किए बिना कैंप कर लिया था। समझौते के बाद ही इंडियन आर्मी और चीनी फौज एक साथ पीछे हटीं थीं। जाहिर है इसी बात को लेकर अब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी अपनी ही सरकार की पीठ थपथपा रहे हैं और कह रहे हैं कि चीन को भारत की ताकत का अंदाजा हो गया है। उसे भी इस बात का एहसास हो गया है कि भारत की ताकत पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। भारत के खिलाफ एक भी हरकत उसे बहुत भारी पड़ेगी। दरसअल, इस वक्‍त भारतीय फौज को बार्डर पर दोहरे मोर्चे का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर चीन है तो दूसरी ओर पाकिस्‍तान।

Advertisement

लेकिन, राजनाथ सिंह कहते हैं कि भारतीय फौज दोनों ही मोर्चों पर मुस्‍तैद हैं। हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्‍तान को आडे हाथों लिया है। उनका कहना है कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से पाकिस्‍तान ने देश में आतंकियों की घुसपैठ बढ़ा दी है। वो हर रोज आतंकी भेजता है और इंडियन आर्मी के जवान हर रोज पांच-छह आतंकियों को मौत के घाट उतारते हैं। दरसअल, इस बात में कोई शक नहीं है कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से भारत दुनिया के ताकतवर देशों में शुमार हो गया है। अंतररराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी भारत की प्रतिष्‍ठा बढ़ी है। देश के भीतर विपक्ष के नेता कितना भी मोदी सरकार को कोसे लेकिन, अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत ने आज जो मुकाम हासिल कर लिया है अब तक वो हासिल नहीं कर पाया है।