सनकी तानाशाह की सनक, अमेरिका पर चेचक और प्लेग बम फेंकेगा किम जोंग ?

उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग अब जैविक हथियारों पर कम कर रहा है। उत्तर कोरिया में 13 यूनिट इस दिशा में काम कर रही हैं।  

New Delhi, Oct 24: दुनिया का एक देश पिछले कफी समय से अपनी हरकतों के कारण सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उत्तर कोरिया का जिक्र आते ही किम जोंग की तस्वीर उभर आती है। ये तस्वीर उस तानाशाह की है जिसने अपनी सनक को पूरा करने के लिए देश के विकास को सालों पीछे ढकेल दिया है। जो अमेरिका से लोहा लेने का ख्वाब पूरा करने की जिद में विनाशकारी हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा है। परमाणु बम और हाइड्रोजन बम तो पहले से ही तैयार कर लिए हैं। अब सनकी तानाशाह बायलॉजिकल हथियारों की खेप तैयार कर रहा है। इनका इस्तेमाल वो अमेरिका के खिलाफ करने की ख्वाहिश रखता है। तानाशाह का मंसूबा बेहद खतरनाक दिख रहा है।

Advertisement

अमेरिकी थिंक टैंक की एक रिपोर्ट मं ये बात सामने आई है। बेल्फर सेंटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग अब खतरनाक जैविक हथियार बना रहा है। ये रिपोर्ट आने के बाद चिंताएं और बढ़ गई हैं। उत्तर कोरिया के परमाणु प्रोग्राम को लेकर वैसे ही पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है, उसके बाद अब वो जैविक हथियारों को तैयार कर रहा है। प्योंगयांग में इसके लिए बाकायदा एक विशाल लैब भी स्थापित की गई है। खास बात ये है कि जैविक हथियारों पर काम उत्तर कोरिया ने 1960 में ही शुरू कर दिया था। 1950 और 1953 के बीच उत्तर कोरिया में हजारों लोगों की हैजा, टाइफस, टाइफाइड और चेचक से मौत हो गई थी। उसी के के बाद उत्तर कोरिया ने अपना जैविक हथियार बनाने का संकल्प ले लिया था।

Advertisement

हाल ही में किम जोंग के भाई की हत्या का मामला सुर्खियों में आया था। तानाशाह के भाई की हत्या मलेशिया में एयरपोर्ट पर हुई थी। उसे रासायनिक हथियार से मारा गया था। माना जा रहा है कि जिस खतरनाक नर्व एजेंट से उसे मारा गया था वो प्योंगयांग के ही बायो-टेक्निकल इंस्टिट्यूट से आया था। ये रिसर्च सेंटर उत्तर कोरिया की सेना चलाती है। जिसका सुप्रीम कमांडर सनकी तानाशाह है। 2015 में तानाशाह के रिसर्च सेंटर जाने की तस्वीर भी वायरल हुई थी। वो अक्सर यहां आता रहता है। उसका मंसूबा है कि उसके पास ऐसे घातक जैविक हथियार हों जिनका इस्तेमाल वो अमेरिका के खिलाफ कर सके। आशंका इस बात की है कि उत्तर कोरिया खतरनाक बीमारी पैदा करने वाले जैविक हथियारों को बना रहा है।

Advertisement

इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि तानाशाह क मकसद अमेरिका के खिलाफ हमला करने का है। प्लेग, ऐंथ्रेक्स, स्मॉलपॉक्स और रक्तस्रावी बुखार जैसी गंभीर बीमारी वाले वायरस तयार कर रहा है। अगर तनाशाह ने इन हथियारों का प्रयोग कर दिया तो दुनिया में महामारी आ जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया को रोकना बहुत जरूरी है। वो विध्वंस की राह पर चल रहा है। उत्तर कोरिया प्लेन, ड्रोन्स की मदद से स्प्रे के जरिए हमला कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कल्पना ही की जा सकती है कि विनाश किस स्तर का होगा। पीढ़ियां तबाह हो जाएंगी। जिस तरह से सनकी तानाशाह युद्ध उन्माद दिखा रहा है उस से तो यही लग रहा है कि अमेरिका के साथ उसका युद्ध निश्चित है।