एक दिन में 3 लाख जिंदगियों को निगल जाएगी तानाशाह किम जोंग की सनक

अगर तानाशाह किम जोंग अपनी सनक पूरी करने पर उतारू हो जाता है तो एक ही दिन में 3 लाख लोगों की जिंदगी खत्म हो सकती है।

New Delhi, Oct 28: उत्तर करिया एक ऐसा देश है जहां तानाशाह का राज है। किम जोंग अपनी सनक के कारण पूरी दुनिया को युद्ध के खतरे में झोंक रहा है। लगातार परमाणु परीक्षण और मिसाइल परीक्षण के कारण पूरी दुनिय़ा में चिंता है, खास तौर पर अमेरिका जिस तरह से उत्तर कोरिया को धमकी दे रहा है उस से तो लग रहा है कि बस अब जंग होने ही वाली है। दूसरी तरफ किम जोंग भी अमेरिका को धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि अगर किसी ने उत्तर कोरिया की तरफ आंख उठाकर देखा तो वो उसे नेस्तनाबूत कर देगा। अब इस बात को समझने की जरूरत है कि अगर जंग होती है तो उसका क्या अंजाम होगा।

Advertisement

उत्तर कोरिया परमाणु शक्ति से लैस है। वहां पर एक सनकी तानाशाह का राज है, जो अपनी सनक पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसे में अगर जंग होती है तो उसका भयावहता की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक अगर उत्तर कोरिया के साथ जंग होती है तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल यकीनी तौर पर किया जाएगा। अगर परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं भी किया जाता है तो लाखों लोग मारे जा सकते हैं। हालात इतने खराब हो जाएंगे कि जंग के पहले ही दिन 3 लाख लोग मारे जा सकते हैं। ये रिपोर्ट जंग की बेहद डरावनी तस्वीर पेश कर रही है।

Advertisement

इस रिपोर्ट को तैयार किया है अमेरिकी कांग्रेस के थिंक टैंक कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने। 62 पेज की इस रिपोर्ट को अमेरिकी सांसदों को भी भेज दिया गया है। इसी रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि अगर उत्तर कोरिया के साथ जंग शुरू होती है तो कोरियाई प्रायद्वीप के 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। इसी के साथ ये भी कहा गया है कि जंग के कारण लगभग एक लाख अमेरिकी नागरिक भी प्रभावित होंगे। जंग के दौरान अगर उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो पहले दिन ही 30 हजार से 3 लाख लोग तक मारे जाएंगे। इस रिपोर्ट में उत्तर कोरिया की फायरिंग क्षमता के बारे में भी बतया गया है।

Advertisement

जिसके मुताबिक उत्तर कोरिया के पास 10 हजार राउंड प्रति सेकंड की रफ्तार से फायरिंग की क्षमता है। अगर जंग शुरू हो जाती है तो ये धीरे धीरे बाकी देशों में भी फैल जाएगी। आज के दौर में एक देश के जंग में शामिल होने से उसके मित्र देश पीछे नहीं रह पाएंगे। इस तरह से तेजी से फैल कर चीन, जापान और रूस भी इस जंग में शामिल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये जंग अमेरिका के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकती है। कुल मिलाकर किम जोंग अगर अपनी सनक को कंट्रोल नहीं करता है तो ये पूरी दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई देश इस कोशिश में लगे हुए हैं कि उत्तर कोरिया पर किसी तरह स नकेल कसी जा सके।