मनमोहन सिंह को भी भरोसा नहीं कि गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस जीतेगी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि वो भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं कि राहुल गांधी की मेहनत का फल गुजरात में क्या मिलेगा। वो सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं।

New Delhi, Nov 19: कांग्रेस के लिए बुरी खबर है, राहुल गांधी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका फल कामयाबी के रूप में मिलेगा इस पर संदेह है। ये कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का। मनमोहन के बारे में ये कहा जाता है कि उनकी बात हर कोई गंभीरता से सुनता है, लेकिन गुजरात चुनाव के माहौल में पूर्व प्रधानमंत्री ने झूठ बोल कर अपनी किरकिरी करा ली है। आपको याद ही होगा कि कुछ दिनों पहले मनमोहन ने कहा था कि मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने उनसे नर्मदा मुद्दे पर कभी मुलाकात नहीं की थी. ये झूठ खुल गया और सोशल मीडिया पर उस मुलाकात की तस्वीरें वायरल होने लगीं। कहा गया कि कांग्रेस से वफादारी निभाने के लिए मनमोहन ने अपनी जीवन भर की कमाई गंवा दी।

Advertisement

खैर बात ये हो रही है कि क्या राहुल गांधी की मेहनत का कोई फल मिलेगा, या फिर उन्होंने जागने में देर कर दी है। इसी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी काफी मेहनत कर रहे हैं, खास तौर पर वो गुजरात में जमकर लगे हुए हैं। उनकी मेहनत की तारीफ मनमोेहन सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल की मेहनत सफल होगी। मनमोहन ने उम्मीद जताई है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति एक अप्रत्याशित बिजनेस है, यहां पर सिर्फ अच्छे प्रदर्शन की कोशिश की जा सकती है। राहुल की तारीफ करने के बाद भी मनमोहन पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है कि कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

Advertisement

मनमोहन से बार बार ये पूछा गया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का क्या होगा, इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस काफी मेहनत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इसके बाद जब मनमोहन को लगा कि ये लोग ऐसे नहीं मानने वाले तो उन्होंने खुल कर कहा कि वो कोई ज्योतिषी नहीं है जो भविष्यवाणी कर सकें। जो ये बता सके कि नोटबंदी और जीएसटी के फैसले से नाराज लोगों का गुस्सा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ दिखेगा या नही।  उन्होंने कहा कि वो सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं। भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। मनमोहन की बातों में एक शब्द बार बार आया, वो है उम्मीद, यानि उनको खुद ये भरोसा नहीं है कि कांग्रेस गुजरात में जीत हासिल करेगी।

Advertisement

एक तरफ पूरी कांग्रेस ये कह रही है कि गुजरात में पार्टी को जीत हासिल होगी, यही बात हिमाचल प्रदेश को लेकर कही जा रही है। कांग्रेस को जब भी किसी बात पर जनता को भरोसा दिलाना होता है तो वो मनमोहन को आगे करती है। अब मनमोहन सिंह ही कह रहे हैं कि वो कांग्रेस की जीत की उम्मीद कर सकते हैं। वो पक्के तौर पर नहीं कह सकते हैं कि राहुल गांधी जितनी मेहनत कर रहे हैं उस से वो कामयाबी की मंजिल पाएंगे या फिर कांग्रेस दोराहे पर ही खड़ी रह जाएगी। इस बयान पर कांग्रेस के दूसरे नेताओं की प्रतिक्रिया क्या होगा ये जानना बेहद दिलचस्प होगा। जिस तरह से नोटबंदी पर मनमोहन की राय को आधार बना कर कांग्रेस बीजेपी पर हमला करती है उसी तरह से इस बार राहुल गांधी को लेकर दिए मनमोहन के इस बयान पर कांग्रेस कैसे रिएक्ट करती है ये जानना तो बनता है।