कांग्रेस ने उड़ाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक, राहुल गांधी को चुकानी पड़ेगी कीमत

गुजरात विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस की ओर से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया जा रहा है। राहुल गांधी को महंगा पड़ेगा ये भद्दा मजाक।

New Delhi Nov 22 : गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब घटिया राजनीति करने पर उतर आई है। यूथ कांग्रेस की ओर से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के इस भद्दे और घटिया मजाक पर जहां एक ओर राजनीति गरमा गई है। वहीं दूसरी ओर गुजरात की जनता के भीतर भी कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुजरात के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उडाए जाने को गुजरातियों और देश का अपमान करार दिया है। इस भद्दे और घटिया मजाक के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दोनों ही बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित ट्वीट कर इस आग में घी डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ये विवादित ट्वीट यूथ कांग्रेस की मैग्‍जीन युवा देश की ओर से किया गया है। युवा देश के ट्विटर हैंडल से विवादित फोटो भी शेयर किए जा रहे हैं।

Advertisement

राहुल गांधी के नेतृत्‍व में काम करने वाले युवा देश के ट्विटर हैंडल से जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पहला विवादित ट्वीट किया गया है उसमें मोदी को अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा के साथ खड़े हुए दिखाया गया है। यूथ कांग्रेस की ओर से इस फोटो में बबल्‍स लगाए गए हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि आप लोगों ने देखा विपक्ष मेरे कैसे-कैसे मेमे बनवाता है। जिस पर डोनाल्‍ड ट्रंप कहते हैं कि उसे मेमे नहीं मीम कहते हैं। इसके बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा को ये कहते हुए दिखाया गया है कि तू चाय बेच। इतना ही नहीं यूथ कांग्रेस की मैग्‍जीन युवा देश के आफिसियल ट्विटर हैंडल ने एक और विवादित ट्वीट किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्टून बनाया गया है। इस कार्टून में दिखाया गया है कि वो एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और पीछे एक लड़की खड़ी हुई है।

Advertisement

इस विवादित फोटो में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से कह रहे हैं कि विकास के लिए 22 साल काफी नहीं थे। हमें एक और मौका चाहिए। जिस पर पीछे खड़ी लड़की को ये कहते हुए दिखाया गया है कि दूसरे के बाथरूम के बजाए समय पर अपने बेडरूम में झांक लिए होते तो विकास आज घोड़ी चढ़ रहा होता। यूथ कांग्रेस के इन दोनों ही ट्वीट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस के इस तंज और विवादित ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्‍होंने कांग्रेस के ट्वीट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उड़ाए गए मजाक को गरीब विरोधी करार देते हुए राहुल गांधी से जवाब देने की मांग की है। मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘यूथ कांग्रेस द्वारा गरीब विरोधी और वर्गभेदी ट्वीट भारत के गरीबों के प्रति उनकी मानसिकता को दिखाता है। क्या क्राउन प्रिंस राहुल गांधी इसका समर्थन करते हैं?

Advertisement

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद युवा देश के ट्विटर हैंडल से इस विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस से सवाल किया है कि ‘मैडम सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या आप ये यकीन रखते हैं कि भारत पर राज करने का दिव्य अधिकार आपके पास ही है? उन्‍होंने कहा कि आप लोग बेशक ट्वीट को डिलीट कर सकते हैं लेकिन, आपके इस बयान ने गरीबों के प्रति आपकी मानसिकता को उजागर कर दिया है। वहीं इस भद्दे और घटिया ट्वीट के बाद बैकफुट पर आई कांग्रेस पार्टी की ओर से अब सफाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है। कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमारी पार्टी इस तरीके के मजाक को सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि नीतियों और विचारों पर मतभेद एक अलग बात है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की संस्कृति है कि हम अपने प्रधानमंत्री और सभी राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करते हैं। परेश रावल ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया और लिखा कि ‘हमारा चाय वाला आपके बार-वाला से बेहतर है।’ हालांकि उन्‍होंने अपने इस ट्वीट को बाद में डिलीट भी कर दिया।