क्या मरने वाला है तानाशाह किम जोंग, उड़ी गंभीर बीमारी की अफवाहें

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग बीमार है, वो अपने बढ़ते वजन के कारण ढंग से चल फिर नहीं पा रही है। उसे कई बीमारियों ने घेर लिया है।

New Delhi, Nov 22: ये खबर अमेरिका के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। अगर ऐसा हो गया तो ट्रम्प तो मारे खुशी के ग्रैंड पार्टी दे देंगे। खबर ही ऐसी है, जिस काम के लिए अमेरिका परेशान है। खबरें हैं कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग बीमार है। उसे चलने फिरने में दिक्कत हो रही है। वो मोटा हो गया है, इन खबरों को इस बात से भी बल मिल रहा है कि उत्तर कोरिया ने पिछले काफी दिनों से कोई मिसाइल परीक्षण भी नहीं किया है। एक महीने पीछे जा कर देखें तो पता चलता है कि किम जोंग ने मिसाइल परीक्षणों की झड़ी लगा दी थी। अब अचानक से वो खामोश है। उसकी कोई नई तस्वीर भी बाहर नहीं आ रही है।

Advertisement

इन्ही संकेतों के आधार पर कहा जा रहा है कि किम जोंग गंभीर रूप से बीमार है। आखिरी बार वो एक कॉस्मेटिक उत्पादों की फैक्ट्री में दिखाई दिया था, वो भी अपनी पत्नी के साथ फैकट्री में तानाशाह को व्हील चेयर की जरूरत भी पड़ गई थी। बताया जा रहा है कि वो पहले से कहीं ज्यादा मोटा हो गया है, जिसके कारण उसे चलने फिरने में दिक्कत आ रही है। डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या से भी ग्रस्त बताया जा रहा है। अपने बढ़े वजन को कंट्रोल करने के लिए किम लगातार कोशिश कर रहा है। जिसके कारण उसे ये सारी परेशानियां हो रही हैं। किम की सेहत को लेकर लंदन के अखबार ने दावा किया है कि वो इन दिनों डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान है।

Advertisement

अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए तानाशाह किम जोंग ने दुनिया के सबसे महंगे जिम उपकरण खरीदे थे। उस ने लगभग 19 करोड़ रुपए केवल जिम के उपकरणों के लिए खर्च कर दिए थे। इसके साथ ही उस ने चीन और स्विट्जरलैंड से महंगी शराब के साथ साथ लग्जरी सामान भी मंगवाए थे। बताया जाता है कि किम जोंग ने अपनी शराब पर करोड़ों रूपये खर्च किए हैं। उसकी व्हिस्की पर लगभग ढाई करोड़ और वाइन पर 1 करोड़ रूपये, इसी के साथ किम जोंग जर्मन बीयर का भी शौकीन है। इस पर उस ने 54 लाख रुपए खर्च किए। भले ही उत्तर कोरिया की जनता मुफलिसी में जिए लेकिन किम जोंग की हर ख्वाहिश पलक झपकते ही पूरी की जाती है।

Advertisement

ऐशो आराम के सभी साधन किम जोंग के पास हैं। उस ने परफ्यूम, डियो और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पर 1 करोड़ 2 लाख रूपये खर्च किए हैं। वो लगातार कोशिश कर रहा है कि जल्दी ठीक हो जाए। मोटापे के कारण उसकी ये हालत हुई है। यही कारण है कि उत्तर कोरिया ने पिछले काफी समय से कोई मिसाइल परीक्षण नहीं किया है। इस से इन खबरों को बल मिल रहा है कि वो वाकई में बीमार है। अमेरिका के लिए इस से अच्छी बात हो ही नहीं सकती है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका ने किम जोंग के पीछे सीआईए एजेंटों को लगा दिया है। सीआईए के किलर उसे मारने की फिराक में हैं। ऐसे में अगर किम जोंग बीमार है तो अमेरिका के लिए सुनहरा मौका है उसे खत्म करने का।