बीजेपी का बड़ा हमला, गुजरात को विकास और राहुल गांधी को मजाक पसंद है

वित्त मंत्री जेटली ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साथा है। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गांधी न्यू ईयर मनाने के लिए विदेश नहीं जा पाएंगे।

New Delhi, Nov 26: राजनीति में विरोधियों पर हमले के लिए आरोप लगाने से बेहतर होता है तंज मारना, कुछ ऐसा बोल दो जिस से वो बात जनता को आसानी से समझ आ जाए, साथ ही विरोधी भी उस बात का जवाब ना दे पाएं। इस काम में बीजेपी के नेता माहिर हैं, राहुल गांधी इनका आसान शिकार बन जाते हैं। हालांकि अब राहुल भी तंज की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो वन लाइनर्स का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन राहुल को अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन पर हमले हो रहे हैं और उसका जवाब उनको देने की जरूरत है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल पर तीखा हमला किया है। संसद के मानसून सत्र को लेकर जेटली ने राहुल पर तंज कसा है। बता दें कि कांग्रेस संसद के सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर हमला कर रही थी, उसी के जवाब में जेटली ने राहुल को ही घेर लिया।

Advertisement

दरअसल संसद के सत्र के दौरान राहुल गांधी की गैरमौजूदगी की खबरें चर्चा में रहती हैं, राहुल अपनी छुट्टियों को लेकर भी मजाक का केंद्र बनते हैं। इसी को लेकर अरुण जेटली ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस बार संसद सत्र को 15 दिसंबर से बुलाना पड़ा, ये सत्र पांच जनवरी तक चलेगा. जेटली ने कहा कि अफसोस है कि राहुल इस बार न्यू ईयर पार्टी में विदेश नहीं जा पाएंगे। इसके अलावा भी जेटली ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं। राफेल डील को लेकर कांग्रेस के आरोप पर जेटली ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राफेल डील का मामला कांग्रेस को ढाई साल बाद क्यों याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अब तक कई बार अपना रंग बदला है। वो जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब वो कामयाब नहीं हो पाएगा।

Advertisement

जेटली ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दों की मोहताज हो गई है। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कांग्रेस राज्य में अराजकता फैलाने वालों का साथ भी लेने को तैयार है। कांग्रेस की हताशा इस बात से समझी जा सकती है कि वो गुजरात के विकास को पागल कह रही है। जेटली ने कहा कि गुजरात को विकास पसंद है और राहुल को मजाक पसंद है। कांग्रेस नेतृत्व रास्ता भटक गया है, कांग्रेस उस तरह के आरोप लगा रही है जिनका कोई वजूद ही नहीं है। जेटली ने ये भी कहा कि कांग्रेस के नेता गुजरात में 17 हजार स्कूलों की कमी का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ये आरोप निराधार हैं। कांग्रेस कहती है कि बीजेपी ने उद्योगपतियों की मदद की है, लेकिन इसके पक्ष में वो कई सबूत नहीं ला पा रहे हैं।

Advertisement

वित्त मंत्री ने यूपीए सरकार को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस राफेल डील को लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है, उसी डील को यूपीए सरकार ने लंबित रखा था। इस से पता चल रहा है कि यूपीए सरकार नॉन परफॉर्मिंग थी। भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करने में यूपीए सरकार नाकाम रही थी। वायुसेना को राफेल की जरूरत थी, इसलिए एनडीए सरकार ने तेजी से इस डील को पूरा किया। अब चुनाव के समय में कांग्रेस को इस डील की याद आ रही है, पिछले ढाई साल से कांग्रेस खामोश थी अब गुजरात के चुनाव के वक्त में उसे कैसे इस डील की याद आ गई। गुजरात में पाटीदारों को आरक्षण के मुद्दे पर भी जेटली ने कांग्रेस को घेरा, उन्होंने कहा कि जो संविधान के मुताबिक संभव नहीं है कांग्रेस उसका वादा कैसे कर रही है। ये केवल जनता को गुमराह करके वोट हासिल करने की कोशिश है।