नरेंद्र मोदी के इस बयान ने खींच दी लकीर, राहुल लाख कोशिश करें जवाब नहीं दे पाएंगे

गुजरात के प्रचार में नरेंद्र मोदी वो लकीर खींच रहे हैं जिसे कांग्रेस पार नहीं कर पाएगी. इतिहास से बातें निकाल कर कांग्रेस पर हमला किया जा रहा है।

New Delhi, Nov 29: गुजरात की जंग में अभी तक कांग्रेस आगे दिख रही थी, आक्रामक प्रचार और सोशल मीडिया कैम्पेन के दम पर कांग्रेस ने बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी। राहुल गांधी ने विकास पागल हो गया है के नारे से मोदी को परेशानी में डाल दिया था। लेकिन अब नजारा बदल गया है। जैसे राहुल गांधी कांग्रेस के सबसे बड़़े नेता हैं और प्रचार कर रहे हैं। उसी तरह से बीजेपी के सबसे बड़े ब्रांड ने गुजरात में हुंकार भर दी है। कांग्रेस पर एक के बाद एक हमला किया जा रहा है। इन हमलों से कांग्रेस बेचैन हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो ताजा हमला किया है उस से राहुल गांधी भी हैरान रह जाएंगे, जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही कांग्रेस के सामने मोदी ने गुजरात को एक करने की चाल चल दी है।

Advertisement

खास बात ये है कि राहुल गांधी भी गुजरात के दौरे पर हैं, वो सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे, ठीक उसी समय नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर में जाने वाले इसका इतिहास भूल गए हैं। मोदी ने सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि जब सरदार पटेल सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवा रहे थे, तो नेहरू नाखुश थे, वो मंदिर बनने से चिढ़ रहे थे।  जिस समय मोदी ने ये बातें कहीं उस समय राहुल सोमनाथ मंदिर में पूजा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन में आने वाले थे, तो उस समय नेहरू ने असंतोष प्रकट किया था। आप ही के पूर्वजों ने नर्मदा नदी को लेकर सरदार पटेल के सपनों को पूरा नहीं होने दिया।  

Advertisement

रैली के दौरान नरेंद्र मोदी फुल फॉर्म में थे, उन्होंने राहुल के सवाल का जवाब भी दिया, राहुल ने ट्वीट करके सवाल किया था कि 22 साल का इतिहास गुजरात मांगे जवाब, मोदी ने कहा कि जो लोग दशकों से सत्ता में रहे वो हमसे जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आपके परिवार की सत्ता के समयके कई मामले अभी तक लंबित पड़े हैं, ओबीसी कमीशन, वन रैंक वन पेंशन जैसे मामले क्यों लटकाए रखे। इन पर आपकी सरकारों ने कुछ क्यों नहीं किया। चुनाव के समय कांग्रेस ओबीसी वोटर्स को रिझाने में लग जाती है, कांग्रेस इस बात का जवाब दे कि ओबीसी कमीशन को अब तक क्यों लटका रखा था। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी वर्ग को उनका हक दिए जाने के रास्ते में रोड़े अटका रही है।

Advertisement

इसी रैली में मोदी ने सेना को लेकर कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल तक वन रैंक वन पेंशन को क्यों लटका रखा था। क्या कांग्रेस सेना के भी खिलाफ है। कांग्रेस की अब तक की सरकारों ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया। गुजरात में मोदी के भाषणों से कांग्रेस लगातार घिरती जा रही है। इस से पहले मोरबी में हुई रैली में नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इदिरा गांधी जब मोरबी आई थी तो उन्होंने नाक पर रुमाल रख लिया था। कांग्रेस के नेताओं को गुजरात से बदबू आती है, जबकि बीजेपी और संख को यहां से मानवता की खुशबू मिलती है। मोदी के इन हमलों के जवाब में अब कांग्रेस की रणनीति क्या होगी ये देखना मजेदार होगा।