राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पहले ही बवाल, कांग्रेसी बोले ‘ये प्रक्रिया नहीं पाखंड है’

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस के अंरखाने ही राहुल को लेकर नया बवाल शुरू हो रहा है।

New Delhi, Nov 30: राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस के अंदरखाने की बवाल मचना शुरू हो रहा है। जी हां राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सौंपने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के भीचर ही आवाज उठना शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनावाला ने राहुल के अध्यक्ष बनाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पार्टी में एक परिवार को एक ही पद मिलना चाहिए, चाहे वो कोई भी हो। इसके साथ ही उन्होंने राहुल के अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया को पूरी तरह से पाखंड करार दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस में राहुल की ताजपोशी की तैयारियां जोरों पर हैं। वैसे देखा जा रहा है कि शहजाद पहली बार कांग्रेस के खिलाफ मुखर होकर सामने आए हैं।

Advertisement

टीवी पर होने वाली चर्चाओं में वो अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हैं। ऐसे में अब शहजाद का कहना है कि ‘मुझे लगता है कि एक परिवार से सिर्फ एक को ही टिकट मिलना चाहिए, चाहे वो शहजाद पूनावाला हों या राहुल ।’ उन्होंने पार्टी के सलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाला चुनाव, चुनाव नहीं चयन है। उन्होंने कहा कि चुनाव की ये प्रक्रिया पाखंड है। इसके साथ ही पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को पूरी तरह से फिक्स बताया है। उनका कहना है कि उन्हें ये जानकारी मिली है कि जो लोग अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डालने जा रहे हैं, वो पहले से ही फिक्स हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को उनकी वफादारी के लिए नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पूनावाला ने कहा कि वो सब कुछ जानते हैं कि आगे उन पर कई हमले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पर बोलने की हिम्मत चाहिए। उन्होंने कहा कि उन पर कई तरह से हमले किए जाएंगे लेकिन उनके पास सारे तथ्य मौजूद हैं। इतना जरूर है कि शहजाद पूनावाला के बयानो के बाद से कांग्रेस के अंदरखाने हलचल मची है। उधर राहुल की ताजपोशी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। राहुल के नामांकन पत्र भरने की तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं। राहुल 3 दिसंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 1 और 2 दिसंबर को राहुल केरल में होंगे।

Advertisement

इस बीच कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मुल्लापल्ली रामंद्रन इस चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका में हैं। उन्होंने बुधवार को प्रदेश के रिटर्निंग अफसरों के साथ बैठक की। चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी से कहा गया है कि अपने-अपने प्रदेशों में जाएं और नामांकन पत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं पर नजर रखें। खबर तो ये भी है कि राहुल गांधी को चुनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। खबर है कि उन्हें निर्विरोध चुना जाएगा। इस बीच अगर कोई और इस पद के लिए दावेदारी करता है, तो उसके साथ 10 लोगों का होना जरूरी है। देखना है कि आगे इस मामले में क्या क्या बातें निकलकर सामने आती हैं।